14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय तृतीया: ज्वैलरी खरीदने से पहले जरा ध्यान दें, नहीं तो पड़ेगा पछताना

गहने महिलाओं की पहली पसंद होती है। शादी हो या कोई त्योहार महिलाएं गहने खरीदने से नहीं चूकती हैं। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Apr 18, 2018

gold

गहने महिलाओं की पहली पसंद होती है। शादी हो या कोई त्योहार महिलाएं गहने खरीदने से नहीं चूकती हैं। इसके अलावा अक्षय तृतीया ऐसा दिन है जिस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। अक्षय तृतीया पर कहा जाता है इस दिन अबूझ मुहूर्त होने से बिना पंचांग के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस दिन का अर्थ होता है कभी क्षय न होना मतलब कि जो कभी नष्ट न हो। इसलिए इस दिन लोग शुभ कार्य जैसे मकान खरीदना, सोना खरीदना बहुत अच्छा मानते हैं। ज्वैलर्स भी सावे को देखते हुए पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। इस दिन बाजारों में तरह—तरह की ज्वैलरी उपलब्ध होती हैं, लेकिन गहने की डिजाइन से अधिक महत्व सोने की शुद्धता का होता है। इसीलिए जरूरी है कि सोने का कोई भी गहना खरीदने से पहले उसकी शुद्धता के बारे में पता लगाना। अगर आप भी सोना खरीदने की तैयारी में हैं तो एक बार इन बातों पर गौर जरूर फरमाएं:

सोना 24 कैरट गोल्ड सबसे शुद्ध होता है, लेकिन गहने हमेशा 22 या 18 कैरट के सोने से बनते हैं। इसलिए सोने के गहने खरीदते समय सोने की शुद्धता के बारे में जरूर जान लें।

इसके अलावा हॉलमार्क गहने ही खरीदें। आपको बता दें कि ये गहने थोड़े महंगे होंगे क्योंकि इनमें इन गहनों की परीक्षण की लागत को शामिल किया जाता है। इसलिए सोना खरीदते समय हॉलमार्क के रेट भी अलग-अलग दुकानों से जांच लें।

डिजाइन और ट्रेंड्स बदलते रहते हैं इसलिए गहने खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई बाईबैक ऑफर या एक्सचेंज ऑफर है।

अगर बात की जाए शुद्ध सोने की तो छोटे स्टोर्स से सोना खरीदना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए अच्छे स्टोर्स से ही सोना खरीदें और बिल जरूर लें।

आपको गहनों के मेकिंग चार्ज के बारे में भी पता होना चाहिए। इसलिए ऐसे गहने खरीदें जिनका मेकिंग चार्ज कम हो। इसलिए जब भी आप गहने बेचें तो आपको नुकसान न हो। गहने को खरीदने और बेचने से पहले सोने का भाव जरूर जान लें।