10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग की चेतावनी! 48 घंटे में राजस्थान के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, दस और बांध लबालब

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jul 26, 2018

Heavy Rain

Heavy Rain

जयपुर। प्रदेशभर में चल रहा बारिश का दौर हालांकि थोड़ा कम हुआ है लेकिन अभी भी प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश चल रही है। वहीं पूर्वी जिलों को मानसून अगले 48 घंटे में जोरदार बारिश से तर कर सकता है।

अगले 48 घंटे में मूसलाधार
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में बने चक्रवाती तंत्र के असर से मानसूनी बादल पूर्वी राज्यों का रुख कर रहे हैं और अगले 48 घंटे में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मूसलधार बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों को छोडकऱ शेष भागों में बादलों की आवाजाही रहने पर भी बारिश का दौर सुस्त रहा है।

दस और बांध पानी से लबालब
बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के दस और बांध पानी से लबालब हो गए हैं। कुल 831 बांधों में से 45 बांध ओवरफ्लो चुके हैं जबकि अब भी 374 बांधों में पानी की आवक शुरू होने का इंतजार है।

थमी बीसलपुर में पानी की आवक
बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक थमी हुई है। आज सुबह बांध का जलस्तर 309.37 आरएल मीटर पर ठहरा रहा है। राजधानी में बुधवार से घनघोर घटाएं छाई हुई हैं लेकिन मेघ बरस नहीं रहे हैं। आज सुबह भी शहर में बादल छाए रहे वहीं आज शहर में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। शहर में आज सुबह सात बजे 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।


धौलपुर शहर बरसात से पानी-पानी
धौलपुर। शहर में करीब 5 घंटे से लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में बरसात का पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। बरसात से मौसम ठंडा हो गया है और लोगों को बस भरी गर्मी से राहत मिली है। शहर में बारिश देर रात करीब 3 बजे से शुरू हुई जो लगातार जारी है। बरसात की वजह से शहर के नालों में उफान आ गया और वह ओवरफ्लो चल रहे हैं। ओवरफ्लो पानी सडक़ों पर आने से लोगों को निकलने में परेशानी सामना करना पड़ रहा है ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग