1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानागाजी गैंगरेप पर बोले राठौड़ : हे परमात्मा! कहां है सरकार की आत्मा

कांग्रेस सरकार पर लगाया मामला छिपाने का आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 7 May 2019, 10:35 PM IST

Rajendra Rathore

थानागाजी गैंगरेप पर बोले राठौड़ : हे परमात्मा! कहां है सरकार की आत्मा

जयपुर। उपनेता प्रतिपक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ( Rajendra Rathore ) ने कहा है कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनावी फ़ायदे के लिए पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध की घटना को सरकार के इशारे पर दबाया गया हो।

राठौड़ ने मंगलवार को यहां एक बयान जारी कर कहा है कि क्या प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को इसलिए सत्ता सौंपी थी कि वो हमारी बेटियों की सुरक्षा भी नहीं कर सकेगी। इस सरकार का कोई धणी-धोरी नहीं है। लोग पूछ रहे हैं- हे परमात्मा! कहां है सरकार की आत्मा।

उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस सरकार को बनने के बाद महिला अपराधो में 18 फ़ीसदी बढ़ोतरी हुई है। दुराचार की अलवर जिले के थानाग़ाज़ी इलाक़े में हुई इस घटना के बाद तो ये भी स्पष्ट हो गया है कि अब राजस्थान में गुंडा राज जैसे हालात बन गए हैं। अब लगने लगा है कि राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज़ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन दुष्कर्म हो रहा है और सरकार ख़ामोश है।