6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉब लिंचिंग मामले में हरियाणा तक पहुंची अलवर पुलिस की टीमें, छापे जारी

अलवर में कथित गौ-तस्कर की हत्या को लेकर बवाल अभी तक जारी है।
2 min read
Google source verification

गायों की सैकड़ों खालों के साथ ही अन्य अंग भी मिले
जयपुर
अलवर में कथित गौ-तस्कर की हत्या को लेकर बवाल अभी तक जारी है। अलवर में शकील की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की छापेमारी जारी है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को अलवर से गायों की सैकड़ों खालों के साथ ही अन्य अंग भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि शकील मृत मवेशियों को उठाने का ठेकेदार था। जब उसे इस साल ठेका नहीं मिला तो उसने खुद के स्तर पर ही काम शुरू कर दिया। वह मवेशियों को खुद ही मारने लगा और जिले के अन्य कसाईयों से भी गायों का मांस खरीदने लगा।
पुलिस से बचने के लिए रखता था भेड़, बकरी का भी मांस
मूलत: हरियाणा का रहने वाला शकील अक्सर हरियाणा और पंजाब से ऑर्डर लेता था और उसके बाद बीफ और गायों के अन्य अंगों की सप्लाई करता था। पुलिस को शक नहीं हो इसके लिए वह गाय मांस के साथ भैंस, भेड़ और बकरी का मांस भी रखता था, ताकि जब भी कभी कार्रवाई हो तो उसे भेड़ या बकरी का मांस दिखाकर आसानी से पुलिस से पीछा छुड़ाया जा सके। इस बीच अलवर पुलिस की कुछ टीमें हरियाणा तक जा पहुंची हैं।

घर से मिला था पचास किलाेे गौमांस

गौरतलब है कि गोविंदगढ़ में स्थित एक घर से पचास किलाेे गौमांस मिला था। पुलिस ने मालिक मकान शकील को भी गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह बीफ और गायों के अंगों का बड़ा सप्लायर है। घर में ही गायों को काटने से लेकर उनके अंगों को अलग करने का काम करता है, साथ ही अब कारखाने भी खोल लिए हैं। इस बीच जब पुलिस ने उसके कारखानों पर छापे मारे तो पुलिस भी चौंक गई। शकील घर में गायों को इसलिए काटता, ताकि पुलिस को शक नहीं हो, गौकशी के काम में घर की महिलाएं भी साथ देती थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग