
वित्तमंत्री की घोषणाओं से रोजगार के अवसर पैदा होंगे-पूनियां
जयपुर।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणाओं पर कहा कि इससे देश में रोज़गार के नए अवसर सृजित होंगे। रक्षा क्षेत्र में एफ़डीआई की सीमा को बढ़ा कर 74 प्रतिशत करने से मेक इन इंडिया अभियान को गति मिलेगी, भारत की रक्षा जरूरतें देश में ही पूरी हो जाएंगी और निवेश बढ़ने से देश के लोगों को रोज़गार मिलेगा। कोयलें उत्पादन में सरकारी भागीदारी कम कर निजी निवेश को प्रोत्साहन देने से खनन में वृद्धि होगी और रोज़गार बढ़ेगा।
रक्षा क्षेत्र में मेक इन इण्डिया से आएगा सुधार-बोहरा
जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने आज केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आर्थिक पैकेज का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत के लिए चतुर्थ दिन आर्थिक पैकेज में रक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए रक्षा उत्पादन में अलग से बजट का प्रावधान कर मेक इन इण्डिया को बढ़ावा दिया है, जिससे रक्षा क्षेत्र में भी भारत की तीनों सेनाओं को मजबूती मिलेगा और भारत अपनी जरूरतों को पूरा कर आत्मनिर्भर बनेगा।
प्रधानमंत्री ने दी अन्नदाता को आर्थिक संजीवनी- सारण
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शैलाराम सारण ने कहा कि भारत मे अन्नदाता धरतीपुत्र किसान समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं से सामना कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत विशेष आर्थिक पैकेज से किसानों को आर्थिक संजीवनी मिली है। इससे आने वाले समय में कृषि के क्षेत्र में अनेकों नवाचार होंगे, जो भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे। आने वाले समय मे किसान अपनी आर्थिक उन्नति के साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण मजबूती प्रदान करेंगे।
Published on:
16 May 2020 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
