26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालों के अवशेष के साथ Peru में मिली 1,000 साल पुरानी ममी, अब भी अच्छी तरह संरक्षित

प्राचीन अवशेष : लीमा की कजमरक्विला साइट पर पुरातत्त्वविदों की नई खोज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Aryan Sharma

•

Updated: 26 Apr 2023, 10:34 PM IST

Peru

एक हजार साल से भी ज्यादा पुरानी ममी मिली

लीमा. दक्षिण अमरीकी देश पेरू के पुरातत्त्वविदों ने राजधानी लीमा के बाहरी इलाके में 1000 साल से ज्यादा पुरानी एक ममी की खोज की है। इसे इंका काल या इंका सभ्यता से पहले की बताया जा रहा है। एक अंडरग्राउंड मकबरे में कपड़े में लिपटी मिली ममी संभवत: किसी किशोर की है। वहां से चीनी मिट्टी के बर्तन, रस्सी और बालों के गुच्छे भी मिले हैं। पुरातत्त्वविद योमिरा हुआमैन (Yomira Huaman) के मुताबिक, इतने साल बाद भी ममी अच्छी तरह संरक्षित हालत में पाई गई।
लीमा के बाहरी इलाके कजमरक्विला (Cajamarquilla) में पिछले साल भी एक ममी खोजी गई थी। नई ममी उस स्थल से करीब 200 मीटर दूर मिली है। कजमरक्विला वही पुरातात्त्विक स्थल है, जहां ऐसे आठ बच्चों और 12 वयस्कों के अवशेष खोजे गए थे, जिनकी 800 से 1200 साल पहले बलि दी गई थी। इस साइट पर चार पिरामिडों के खंडहर और प्राचीन दीवारें हैं। चान-चान के बाद मिट्टी की ईंटों के मकानों वाला यह पेरू का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

संपन्न व्यापारिक केंद्र था कभी यह इलाका
पुरातत्त्वविदों का कहना है कि कभी पेरू विभिन्न पूर्व-हिस्पैनिक संस्कृतियों का घर था, जो इंका साम्राज्य के सत्ता में आने से पहले फली-फूली थीं। कजमरक्विला पर संभवत: तटीय लोगों का कब्जा था। लीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर धूल भरे क्षेत्र में यह साइट कभी संपन्न व्यापारिक केंद्र थी।

रहस्यमय खोज
पिछले साल इसी साइट पर रस्सियों से बंधी 1200 साल पुरानी रहस्यमय ममी खोजी गई थी। इस ममी का चेहरा उसके हाथों से ढका हुआ था। पुरातत्त्वविदों ने अनुमान लगाया था कि रस्सियों से शरीर को बांधना अंतिम संस्कार का हिस्सा हो सकता है।