6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अशोक गहलोत का जन्मदिन आज, सचिन पायलट-सीएम भजनलाल ने दी दिल छू लेने वाली बधाई, पूर्व सीएम ने भी दिया जबरदस्त जवाब

Ashok Gehlot Birthday Today : राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत का आज 3 मई को जन्मदिन है। सचिन पायलट और राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने जन्मदिन की बधाई दी। इस पर अशोक गहलोत ने जो जवाब दिया सुनकर सब हैरान रह गए।

2 min read
Google source verification
Ashok Gehlot Birthday Today Sachin Pilot and CM Bhajanlal Heart touching Congratulated Him former CM Gave a Strong Reply

राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत का आज 3 मई को जन्मदिन है।

Ashok Gehlot Birthday Today : अशोक गहलोत का आज 3 मई को जन्मदिन है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता और नेता सहित दूसरे दलों के नेताओं की तरफ से उन्हें बधाई और शुभकामना संदेश आ रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी सोशल मीडिया X पर लिखा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें। राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा ने भी बधाई दी। सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

सचिन जी आपकी शुभकामनाओं का हार्दिक आभार

बात यहीं खत्म नहीं हुई। अशोक गहलोत को जब सचिन पायलट और सीएम भजनलाल शर्मा से बधाई संदेश मिले तो वे उनका जवाब देने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने सोशल मीडिया X पर सचिन पायलट को जवाब में लिखा, सचिन जी आपकी शुभकामनाओं का हार्दिक आभार। सीएम भजनलाल को कहा, मुख्यमंत्री जी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

यह भी पढ़ें -

RTE Admission 2024 : खुशखबर, आयु गणना की बदली डेट, आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई हुई

अशोक गहलोत - राजनीति की 'जादूगर'

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। अशोक गहलोत 3 मई 2024 को 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। गहलोत ने छात्र राजनीति से अपने सियासी करियर की शुरुआत की थी। साल 1973 में वो NSUI में शामिल हो गए थे। राजनीति में उन्हें जादूगर के नाम से पुकारा जाता है। वो पांच बार लोकसभा के सदस्य रहे। इसके साथ ही 3 बार राजस्थान के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं।

यह भी पढ़ें -

UGC Net EXAM : यूजीसी नेट-परीक्षा की डेट में बदलाव, अब 18 जून को होगी परीक्षा