1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से पहले आज सीएम गहलोत की अहम बैठक, हो सकते हैं बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) की वीडियो कॉन्फ्रेंस से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) आज कोरोना ( Covid 19 ) के कारण प्रदेश के हालातों को लेकर सभी मंत्रियों, उच्चाधिकारियों और कलेक्टर व एसपी की अहम बैठक लेंगे...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 16 Jun 2020, 10:34 AM IST

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) की वीडियो कॉन्फ्रेंस से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) आज कोरोना ( Covid 19 ) के कारण प्रदेश के हालातों को लेकर सभी मंत्रियों, उच्चाधिकारियों और कलेक्टर व एसपी की अहम बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री की यह बैठक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए चलेगी। मुख्यमंत्री अपने निवास से बाड़ाबंदी के दौरान होटल जेडब्ल्यू मेरियेट में रूके सभी मंत्रियों के साथ वीसी के जरिए जुड़ेंगे। कॉन्फ्रेंसिंग में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Sachin Pilot ), चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ( Raghu Sharma ) सहित सभी मंत्री,सीएस डी बी गुप्ता, डीजीपी भूपेंद्र सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

वहीं आज और कल पीएम नरेन्द्र मोदी प्रदेश के मुख्य मंत्रियों से आनलाइन संवाद करेंगे। पीएम मोदी का सीएम अशोक गहलोत से कल संवाद होगा। माना जा रहा है कि प्रदेश में कोरोना को लेकर हालातों पर चर्चा होगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान समेत कई अन्य प्रदेशों के चुनिंदा हिस्सों में फिर से सख्ती की जा सकती है। अगर यही हाल रहता है तो इस सख्ती में राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के तीन अन्य जिलों को भी शामिल किया जा सकता है। क्योंकि जयपुर शहर में अनलॉक होते ही तीन गुना तेजी से कोरोना संक्रमण फैला है। यानि उन कॉलोनियों में भी संक्रमण फैल चुका है जहां पर ढाई महीने से कोई मरीज नहीं मिला था। ऐसी ही स्थिति प्रदेश के कई शहरों की है।