5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Shri Ram Temple: रामोत्सव शुरू, मेयर ने की महापुरुषों की मूर्ति की सफाई, 22 जनवरी को 5 लाख दीपकों से जगमग होेगा जयपुर

Ayodhya Shri Ram Temple: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में उल्लास नजर आ रहा है। 22 जनवरी को जयपुर भी 5 लाख दीपकों से जगमग होेगा। इससे पहले आज से ग्रेटर नगर निगम की ओर से रामोत्सव शुरू हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 2 Jan 2024, 11:32 AM IST

रामोत्सव शुरू, मेयर ने की महापुरुषों की मूर्ति की सफाई, 22 जनवरी को 5 लाख दीपकों से जगमग होेगा जयपुर

रामोत्सव शुरू, मेयर ने की महापुरुषों की मूर्ति की सफाई, 22 जनवरी को 5 लाख दीपकों से जगमग होेगा जयपुर

जयपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में उल्लास नजर आ रहा है। 22 जनवरी को जयपुर भी 5 लाख दीपकों से जगमग होेगा। इससे पहले आज से ग्रेटर नगर निगम की ओर से रामोत्सव शुरू हुआ। मेयर सौम्या गुर्जर ने पार्षदों के साथ शहर में महापुरुषों की मूर्ति की सफाई के साथ रामोत्सव का शुभारंभ किया। अब 21 दिन तक शहर में विशेष आयोजन होंगे।

मेयर सौम्या गुर्जर ने सुबह सबसे पहले अंबेडकर सर्किल पर अंबेडकर की मूर्ति की साफ—सफाई की। इसके बाद स्टेच्यू सर्किल और नगर निगम मुख्यालय स्थित पं. दीनदयाल की मूर्ति व उसके आसपास साफ—सफाई की गई। इस दौरान अग्निशमन वाहनों से मूर्तियों की धुलाई की गई। वहीं रंगोली सजाई गई। हर वार्ड में महापुरुषों की मूर्तियों व उसके आसपास साफ—सफाई की जा रही है। 22 जनवरी तक मिशन मोड़ पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। हर दिन साफ—सफाई के साथ विशेष आयोजन किए जाएंगे। इनमें मंदिरों व सार्वजनिक जगहों पर साफ—सफाई के साथ रंगोली की जाएगी और उन्हें सुंदर बनाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ आयोजित किए जाएंगे। मंदिरों में दीपदान के आयोजन होंगे।

कल शहर के मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर सफाई
मेयर सौम्या गुर्जर ने बताया कि रामोत्सव के तहत 3 जनवरी को सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों व मंदिरों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर व आसपास साफ—सफाई की जाएगी। 4 जनवरी को नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र में आने वाले सभी पार्को के साथ चौराहों की साफ—सफाई की जाएगी। इसके लिए जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठनों, धर्मगुरूओं, व्यापार मण्डलों, विकास समितियों का सहयोग लिया जाएगा।

5 लाख दीपक जलाएंगे
मेयर सौम्या गुर्जर ने बताया कि अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामोत्सव का आयोजन शुरू हो चुका है। रामलला के आगमन पर जयपुर में 21 दिन का विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। 22 जनवरी को शहर में 5 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में बनकर तैयार हुआ श्रीराम मंदिर, जानें, किसका रहा बड़ा योगदान

अच्छा काम करने वालों को करेंगे पुरस्कृत
21 दिनों में जगह-जगह संगोष्ठियां होगी। रामोत्सव में श्रेष्ठ भूमिका निभाने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारी को पुरस्कृत किया जाएगा।