31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में विदाई से पहले फिर लौटेंगे बदरा, दो दिन बाद बारिश के आसार

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी राज्यों की ओर खिसके मेघ अगले दो दिन बाद फिर से प्रदेश का रुख कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 16 Sep 2024, 1:40 PM IST

Rajasthan Monsoon

भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी (फोटो: पत्रिका)

जयपुर। प्रदेश में करीब डेढ़ महीने तक झमाझम बरसे मेघ अब दक्षिण पूर्वी राज्यों की ओर रुख कर चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ जिलों में छिटपुट बौछारें जरूर गिरी लेकिन शेष भागों में मौसम शुष्क रहा और दिन में तापमान बढ़ने पर मौसम में गर्माहट भी महसूस हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने पर कुछ जिलों में फिर से झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में सर्वाधिक 65, रेलमगरा 35 और नंदसमंद में 23 मिमी पानी बरसा। चित्तौड़गढ़ में राश्मि 26, डीग में पहाड़ी 10, झालावाड़ 13 और उदयपुर के मावली में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: अब राजस्थान के BJP संगठन में नहीं होगा बदलाव, मदन राठौड़ ने बताई ये वजह?

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी राज्यों की ओर खिसके मेघ अगले दो दिन बाद फिर से प्रदेश का रुख कर सकते हैं। जिसके चलते प्रदेश में फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने पर पूर्वी इलाकों के कुछ जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। अभी मौसम केंद्र ने आगामी दिनों में बारिश की संभावना को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन सितंबर माह में बारिश की गतिविधियां फिर से सक्रिय होने की संभावना जताई है।

फिलहाल बारिश का दौर सुस्त पड़ने पर अब दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है। दिन में आसमान साफ रहने पर धूप की तपिश का अहसास होने लगा है वहीं बारिश तंत्र कमजोर पड़ने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने सात महीने में इन सात आदेशों पर मारी पलटी