31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालमुकुंदाचार्य की धमकी के बावजूद जल्द जयपुर में लगेगा बागेश्वर सरकार का दरबार

Bagheshwar Sarkar's Darbar in Jaipur : जयपुर. हनुमान ग्राम सेवा समिति की ओर से निवारू रोड स्थित लालचंदपुरा गांव में बुधवार से बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेन्द्र शास्त्री के सान्निध्य में होने वाले तीन दिवसीय हनुमंत कथा के आयोजन को कुछ माह के लिए स्थगित कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 29 May 2024, 10:28 AM IST

Bagheshwar Sarkar ka darbar

Bagheshwar Sarkar ka darbar

जयपुर. हनुमान ग्राम सेवा समिति की ओर से निवारू रोड स्थित लालचंदपुरा गांव में बुधवार से बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेन्द्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) के सान्निध्य में होने वाले तीन दिवसीय हनुमंत कथा (Hanuman Katha) के आयोजन को कुछ माह के लिए स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम के आयोजक सीताराम यादव का कहना है कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते सरकार के निर्णय के अनुसार यह आयोजन फिलहाल टाल दिया गया है। अब कुछ माह बाद पूरी तैयारियों के साथ भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए जगह भी तय मानकों के अनुसार ली जाएगी। जल्द ही पदाधिकारी पं. शास्त्री से मिलकर आयोजन की रूपरेखा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को विवाद का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आयोजन को लेकर समिति की तैयारियां पूरी हैं। जल्द श्रद्धालु बागेश्वर सरकार (Bagheshwar Sarkar Darbar) के श्रीमुख से कथा का श्रवण करेंगे। कार्यक्रम संरक्षक स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य ने बताया कि भक्तों को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक झलक पाने का इंतजार है।

आरोपों को बताया बेबुनियाद…

सीताराम यादव ने हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य की ओर से लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया। कार्यक्रम के लिए एनओसी न लेने और जमीन पर कब्जा करने सहित अन्य आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि नगर निगम से लेकर जेडीए व विदयुत निगम से आयोजन के संबंध में एनओसी ली थी। पैसे से लेकर हर एक चीज का रिकॉर्ड पूरी तरह से मेंटेन है। भीषण गर्मी की वजह से भक्तों को होने वाली परेशानी को देखते हुए कार्यक्रम कुछ समय बाद करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अपनी राजनीति चमकाने के कारण छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एकदम गलत है।

विधायक के समस्त आरोप निराधार और तथ्यहीन : आयोजन समि

विधायक ने आयोजन समिति पर आरोप लगाए थे कि कार्यक्रम की अनुमति के लिए कोई एप्लीकेशन नहीं लगाई, जबकि हम सभी संबंधित विभाग से अनुमति ले चुके थे। सिर्फ पुलिस प्रशासन की अनुमति बाकी थी, जिस पर कार्रवाई चल रही थी। आयोजन स्थल पर कोई भी दुकान, कार्यालय और किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया। न ही किसी से धन उपार्जन किया है। अनुमति नहीं मिलने से उस जगह को भी खाली कर दिया। विधायक के समस्त आरोप निराधार और तथ्यहीन हैं।

यह कार्यक्रम किसी भी सूरत में नहीं करने दूंगा : बालमुकुंदाचार्य

दूसरी ओर सतारूढ़ पार्टी का विधायक होने के नाते बालमुकुंदाचार्य ने आयोजकों की टीम को कार्यक्रम स्थल पर धमकी भरे शब्दों में चेतावनी दी। कहा कि आप लोगों को यह कार्यक्रम किसी भी सूरत में नहीं करने दूंगा। सनातनी व्यक्ति से यह उम्मीद नहीं करते कि वह ऐसे आरोप लगाए।

जेडीए से जारी पत्र Jaipur Development Authority (JDA) permission for Bagheshwar Sarkar's Darbar
आयोजकों ने कहा जल्द ही पं. धीरेंद्र शास्त्री से मिलकर आयोजन की रूपरेखा तय की जाएगी तय मानकों के अनुसार ली जाएगी जगह। उपरोक्त विषयान्तर्गत एवं सन्दर्भित पत्र के क्रम में आपको सूचित किया जाता है कि जविप्रा द्वारा सृजित लालचन्दपुरा योजना में स्थित पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो जविप्रा को कोई आपत्ति नहीं है।