7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेशमा के शव को लाने के लिए पाक में एक घंटा 15 मिनट तक थार एक्सप्रेस को रोक, फिर भी नहीं मिली सफलता

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 28 Jul 2018, 6:03 PM IST

barmer women die in pakistan

जयपुर/बाड़मेर।बाड़मेर की रेशमा का शव को लाने के लिए थार एक्सप्रेस को पाकिस्तान के जीरो प्वाइंट रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटा 15 मिनट तक रोका गया। कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि परिजन रेशमा का शव लेकर रवाना हो गए है। इसकी जानकारी मिलने पर उनके पहुंचने के इंतजार में थार एक्सप्रेस को करीब एक घंटा 15 मिनट तक रोका गया। लेकिन रेशमा के परिजन रेलवे स्टेशन पर सयम पर नहीं पहुंचने के कारण बिना शव के ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

बता दें कि रेशमा की 25 जुलाई को पाकिस्तान में मौत हो गई थी। वह सीमातर्वी बाड़मेर जिले के अगासड़ी गांव की है। पत्रिका में प्रकाशित समाचार बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करने के साथ ही इस शव को भारत लाने के लिए विशेष प्रयास किए है।

यूं हुई देेरी
रेशमा और उसके बेटे का वीजा 28 को खत्म हो रहा था। रेशमा के इंतकाल के कारण पाकिस्तान एम्बेसी में वीजा एक्सटेंशन को जमा करवा दिया था। वीजा नहीं मिलने पर सुबह हो गई देरी।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विशेष प्रयास से दोपहर में कागजात दिलवा दिए गए। अब रेशमा का शव लेकर परिजनों खोखरापार के लिए। बताया जा रहा है कि मीरपुर खास से रवाना हुए परिजनों को पहुंचने की सूचना के बाद थार एक्सप्रेस को पाकिस्तान में रोका गया।

पत्रिका ने उठाया मुद्दा
इस बीच 24 जुलाई को बुखार आने के बाद 25 जुलाई की दोपहर में उसकी मौत हो गई। मामले का समाचार राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रकाशन के बाद विदेश मंत्री को ट्वीट किया गया। इस पर सुषमा स्वराज ने मामले की गंभीरता को देखते खबर को रीट्वीट कर पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को पीडि़त परिवार की मदद करने के लिए कहा।

भारतीय उच्चायुक्त बिसारिया ने भी जवाब में ट्वीट किया। उन्होंने विदेश मंत्री को लिखा, ‘हम इस दुखद मामले में परिवार के संपर्क में आने की कोशिश कर रहे हैं। रेशमा के शव को जल्द भारत भेजने की कार्रवाई करेंगे’। शव जल्दी भारत मंगवाने को लेकर मृतका के परिजनों ने कलक्टर से भी मुलाकात की।

मंत्रालय ने पत्रिका से मांगी जानकारी
विदेश मंत्रालय की अंडर सेक्रेटरी (पाकिस्तान) सोम्या सी ने राजस्थान पत्रिका से इस मामले की विस्तृत जानकारी ली। पत्रिका की ओर से मृतक रेशमा से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध करवाए गए। उसके बाद विदेश मंत्रालय रेशमा का शव भारत लाने के लिए पाक उच्चाधिकारियों से बातचीत में जुट गया है।