जयपुर। शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए विद्यार्थियों का बेसलाईन सर्वे होगा। उसके आकलन के बाद ही पता चल सकेगा की विद्यार्थी की कक्षा का स्तर क्या है। कक्षा का स्तर पता चलने के बाद ही उसे आगामी कक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों के अलग—अलग समूह बनाए जाएंगे। जिसमें विद्यार्थियों की कैटेगिरी तय की जाएगी।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा नथमल डिडेल ने इस संबंध में प्रदेश के सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य को पूर्ण गंभीरता से करें, ऐसा नहीं करे पर संस्था प्रधान और संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।