ऐसे होगी कार्रवाई
कक्षा 5, 8, 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में न्यून परीक्षा परिणाम वाले शिक्षकों और संस्था प्रधानों पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। न्यून परीक्षा परिणाम वाले संस्था प्रधान व शिक्षकों का निर्धारण 30 जुलाई तक किया जाएगा। इनका विभाग पूरा डेटा तैयार इसके बाद इन्हें 10 अगस्त तक सक्षम अधिकारी द्वारा नोटिस दिया जाएगा। शिक्षण कारण बताओ नोटिस का जवाब 30 अगस्त तक दे सकेंगे। विश्लेषण के बाद इन शिक्षकों के खिलाफ 10 सितम्बर तक आरोप पत्र जारी किया जाएगा। 25 सितम्बर तक शिक्षक आरोप पत्र का जवाब दे सकेंगे। कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की 10 अक्टूबर को व्यक्तिगत सुनवाई होगी और आरोप पत्र पर निर्णय 15 अक्टूबर को होगा।