जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि गर्मी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान न जाए। प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्कूलों के समय में बदलाव, ORS केंद्रों की स्थापना और मजदूरों के लिए विशेष व्यवस्थाओं जैसे कदमों पर तेजी से काम शुरू हो गया है। आमजन को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।