सबसे पहले हैप्पी होली. या यूं कहूं कि बुरा न मानो होली है. ऐसा इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि होली पर मज़ाक तो बनता ही है. अब कोई नाराज हो जाये, तो पहले ही कह दूं, बुरा न मानो होली है. हम मीडिया के लोग, खासकर कि टीवी वाले जब ऑन एयर (आपके सामने टीवी पर) होते हैं तो एक अलग ही मुस्कान या गंभीरता लिए होते हैं. पर आप तक आने से पहले कि भी एक कहानी होती है. लाइट कैमरा एक्शन की कहानी. कानों में पीसीआर की आवाज़, खबरें वबरें सब लाइन अप हैं कि नहीं.. ये बस चैक करना होता है.