सड़क विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाए जाने की घोषणा तो कर दी, लेकिन इन्हें बनाया जाना एक लंबी प्रक्रिया का हिस्सा है। डीपीआर बनने के बाद अलाइनमेंट फाइनल होगा। इसके बाद भूमि अवाप्ति का काम शुरू होगा। इसमें 9 माह से लेकर एक साल तक का समय लग जाता हैं। भूमि अवाप्ति के बाद एक्सप्रेस-वे बनाए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया होगी। इस प्रक्रिया में भी 3 से 6 माह लग जाते हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिस कंपनी को काम मिलेगा। वह कंपनी कम से कम डेढ़ साल से ढाई साल में जाकर काम पूरा करेगी, यह काम भी तभी तय अवधि में पूरा होगा, जब किसी तरह का कोई विवाद न हो।