6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के तहत JIO मोबाइल पाकर खुशी से खिले लोगों के चेहरे, देखें तस्वीरें

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Sep 09, 2018

Bhamashah yojana

जयपुर/गोविंदगढ़। Bhamashah Digital Parivar Yojana के तहत राजस्थान में लोगों को मोबाइल वितरण होने शुरू हो गए हैं। राजधानी जयपुर के गोविन्दगढ़ कस्बे में लोगो को मोबाइल दिए गए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर ख़ुशी देखी गई।  

Bhamashah yojana

बता दें कि सोमवार को भी Bhamashah Digital Parivar Yojana के तहत 5 शिविर आयोजित होंगे। यह शिविर नगर पालिका चौमू, कूकस, बस्सी, कोटखावदा एवं दूदू में आयोजित होंगे।  

Bhamashah yojana

राज्य सरकार की भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के अन्तर्गत जयपुर जिले में लगभग 7 लाख 14 हजार परिवारों को मोबाइल फोन दिये जायेंगे। इसके लिए जयपुर जिले की पंचायत समिति मुख्यालयों एवं बड़े कस्बों/ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सितम्बर माह में 35 शिविर आयोजित किये जा रहे है।  

Bhamashah yojana

योजना के अंतर्गत मोबाइल खरीदने के लिए 501 रुपये अमानत राशि लेकर फोन दिया जायेगा। तीन साल बाद मोबाइल लौटाने पर राशि उपभोक्ता को रिफंड कर दी जायेगी। फोन के लिए 99 रुपये प्रति माह के 6 रीचार्ज भी किये जायेंगे।

Bhamashah yojana

जिसमें उपभोक्ता को अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रथम तीन माह तक प्रतिदिन एक जीबी डाटा एवं अगले तीन माह तक 512 एमबी डाटा तथा 600 एसएमएस प्रतिमाह की सुविधा मिलेगी।