15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत जोड़ो यात्रा: 700 हलवाई बनाएंगे दस हजार लोगों का खाना, यह होगा खाना

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रोजाना दस हजार लोगों के लिए खाना और नाश्ता तैयार होगा। खाना बनाने के लिए अहमदाबाद और मध्यप्रदेश के आष्टा से 700 हलवाइयों की टीम चंवली और झालावाड़ पहुंच गई।
less than 1 minute read
Google source verification
bharat jodo yatra

झालावाड़. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रोजाना दस हजार लोगों के लिए खाना और नाश्ता तैयार होगा। खाना बनाने के लिए अहमदाबाद और मध्यप्रदेश के आष्टा से 700 हलवाइयों की टीम चंवली और झालावाड़ पहुंच गई।

यात्रा के दौरान खाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी खान और गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को दी गई है। भाया ने बताया कि सभी को सादा और उच्च गुणवत्ता का खाना परोसा जाएगा। जानकारों के अनुसार राहुल गांधी और करीब 750 वीवीआइपी को ए श्रेणी में रखा गया है। इनके लिए अलग हलवाई खाना बनाएगा।

यह भी पढ़ें : राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर मंडरा रहे ‘कलह’ के बादल, अब झालावाड़ से आई चौंकाने वाली खबर

सुबह चाय-नाश्ता
यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों को सुबह 6 बजे से पहले नाश्ता और चाय उपलब्ध कराना होगा। रोजाना नाश्ते का मैन्यू प्रदेश कांग्रेस कमेटी तय करेगी।

पानी की बोतल पर स्टीकर
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यात्रियों को 200 मिलीमीटर पानी की बोतल दी जाएगी। इन बोतलों पर भारत जोड़ो यात्रा के स्टीकर लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : तीसरी बार झालावाड़ आ रहे राहुल गांधी, क्या वसुंधरा राजे का गढ़ भेद पाएंगे ?

यह होगा खाना
राहुल की यात्रा में चलने वाली दो अन्य टीमों में करीब 7 हजार लोग होंगे। इनके लिए खाने में चपाती, पूड़ी, चावल, दाल, दो तरह की सब्जी और दो तरह की मिठाई होगी। रोजाना यह खाना तैयार करने में 3 टन आटा, 3 टन सब्जियां, डेढ़ टन दाल, 2 टन बेसन, 40 पीपे तेल और 40 पीपे देसी घी लगेगा। अहमदाबाद से आई हलवाइयों की टीम ने शनिवार शाम को फाफड़ा, बेसन चक्की और नुकती तैयार करना शुरू कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग