25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Weather Alert: राजस्थान के 19 जिलों के लिए आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का बड़ा अलर्ट, 4 दिन जमकर मेहरबान रहेगा मानसून

Weather Alert: राजस्थान के 19 जिलों के लिए आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का बड़ा अलर्ट, 4 दिन जमकर मेहरबान रहेगा मानसून

Heavy Rain Alert in Rajasthan: मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई को बारां, भरतपुर, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 28 Jun 2025, 10:03 PM IST

heavy rain alert

जयपुर में बारिश। फाइल फोटो- पत्रिका।

प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून पूर्वी राजस्थान पर काफी ज्यादा मेहरबान है। इस बीच मौसम विभाग ने 29 जून से लेकर 2 जुलाई के लिए प्रदेश के 19 जिलों के लिए नया अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के अनुसार इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज झोंकेदार हवा के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश की चेतावनी

विभाग के अनुसार 29 जून से 1 जुलाई के दौरान अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवा चल सकती हैं। वहीं 2 जुलाई को बारां, भरतपुर, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह वीडियो भी देखें

पश्चिमी राजस्थान का इंतजार बढ़ा

विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग में आगामी 3-4 दिन केवल छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। 2 से 5 जुलाई के दौरान एक बार फिर से बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 2 से 6 जुलाई के दौरान फिर से मानसून सक्रिय होगा व भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग में 2 से 6 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- दो जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, होगी भारी बारिश, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट