24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahesh Joshi: पूर्व मंत्री जोशी को लेकर बड़ी खबर, आज जमानत पर टिकी निगाहें, कोर्ट में ED रखेगी पक्ष

Mahesh Joshi News : जल जीवन मिशन घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी न्यायिक अभिरक्षा में है। आज कोर्ट में इस मामले में महेश जोशी की जमानत पर बहस होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 28 May 2025, 10:12 AM IST

पत्रिका फोटो..

पत्रिका फोटो..

Mahesh Joshi Bail Hearing : जल जीवन मिशन घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी न्यायिक अभिरक्षा में है। आज कोर्ट में इस मामले में महेश जोशी की जमानत पर बहस होगी। आरोपी की ओर से अपनी बहस पूरी कर ली गई है। वहीं ईडी जमानत अर्जी पर आज कोर्ट में बहस करेगी।

यह भी पढ़ें: IMD ALERT 28 MAY : राजस्थान में मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में होगी बारिश और चलेगी आंधी, इन जिलों में होगा लू का कहर

महेश जोशी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक राज बाजवा ने अदालत को बताया कि एसीबी की एफआईआर और मामले में पेश आरोप पत्र में उसका नाम नहीं है। ईडी ने मार्च, 2024 में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। उसके बाद करीब एक साल तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और गत दिनों जोशी को अचानक बुलाकर गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की पूर्व में ही जमानत हो चुकी है। वहीं उनसे कोई रिकवरी भी नहीं हुई है। ईडी जिन 50 लाख रुपए की बात कह रही है, वह लोन लिया अमाउंट था और उसे चुकाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: RBSE 10th Result : राजस्थान में लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, आज आएगा 10 वीं का रिजल्ट, इस समय पर होगी परिणाम की घोषणा

जोशी की ओर से कहा गया कि उनके जलदाय मंत्री रहने के दौरान ही विभाग ने ठेकेदार फर्म पर कार्रवाई की थी। ऐसे में यदि उसकी मामले में मिलीभगत होती तो वह फर्म पर कार्रवाई क्यों करते। ऐसे में जोशी को जमानत पर रिहा किया जाएं।

बता दें कि जल जीवन मिशन में एसीबी की ओर से मामला दर्ज होने के बाद ईडी ने महेश जोशी पर कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया था। इस दौरान जोशी की पत्नी का निधन होने के कारण उन्हें दो बार अंतरिम जमानत दी गई थी।