11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान से बड़ी खबर : पाकिस्तान बॉर्डर पर आखिरी हिंदू मंदिर में पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, जानिए क्यों…

तनोट माता मंदिर पाकिस्तान बॉर्डर पर आखिरी हिंदू मंदिर है। यहां से पाकिस्तान का बॉर्डर 20 किलोमीटर दूर है।

2 min read
Google source verification

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जैसलमेर दौरे पर है। सीएम आज सुबह तनोट माता के मंदिर में पहुंचे। यहां पर जिला प्रमुख प्रताप सिंह व अन्य ने उनका स्वागत किया। सीएम ने मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम को माता की तस्वीर भेंट की गई। फिर सीएम बॉर्डर के लिए रवाना हुए। जहां पर सीएम सीमा प्रहरियों से मुलाकात व संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस से बड़ी खबर : दिल्ली पहुंचे पायलट व डोटासरा, अब होने जा रहा ये …

बताया जाता है कि तनोट माता मंदिर पाकिस्तान बॉर्डर पर आखिरी हिंदू मंदिर है। यहां से पाकिस्तान का बॉर्डर 20 किलोमीटर दूर है। प्रदेश का यह एक मात्र मंदिर है, जिसका संचालन सीमा सुरक्षा बल के जवान करते हैं। मंदिर की साफ सफाई के अलावा मंदिर में होने वाली तीन समय की आरती बीएसएफ के जवान ही करते हैं। मातेश्वरी तनोट राय मंदिर में प्रतिदिन सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा की जाने वाली आरती में भक्ति भावना के साथ जोश का अनूठा रंग नजर आता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में स्कूल जा रही छात्रा का किडनेप और फिर गैंगरेप, फंस गए पुलिसकर्मी, पीड़िता ने लगाए ये आरोप..

सीएम आज दोपहर करीब 1 बजे फतेहगढ़ उपखंड मुख्यालय पर पहुंचेंगे। यहां वह उच्च शिक्षा विभाग के महाविद्यालय के कक्षा कक्ष का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे जैसलमेर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां वह विभाजन विभीषिका संगोष्ठी में भाग लेंगे। इसके बाद शाम को सीएम के जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

बता दें कि मंगलवार देर रात सीएम भजनलाल शर्मा जैसलमेर पहुंचे। जैसलमेर एयरपोर्ट पर विधायक छोटूसिंह भाटी, सम्भागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार, जिला कलक्टर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी समेत ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने सर्किट हाऊस में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी उनके साथ रहे।