29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Heavy Rain Alert: तूफान के असर से राजस्थान के इन जिलों में 16 घंटे से हो रही बारिश, गाड़ियां बह गई, लोग बह गए… मौतें हो रहीं…

IMD weather update: सोमवार दोपहर और सोमवार शाम से अजमेर, धौलपुर और टोंक जिले में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 20 Jun 2023, 8:29 AM IST

heavy_rain_rajasthan_photo_2023-06-20_08-24-37.jpg

heavy rain


IMD weather update: बिपरजॉय बुरी तरह से बिफर रहा है। राजस्थान के कई जिलों में तो बारिश ने सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तूफान इतनी तबाही मचा चुका है कि आज सीएम गहलोत हवाई दौरे पर निकल रहे हैं बाढ़ प्रभावित जिलों में। बाड़मेर, जालोर, सिरोही और आसपास के जिलों में तूफान ने करोड़ों रुपयों का नुकसान कर दिया है । इसके अलावा आसपास के अन्य जिलों में भी तूफान कहर बरपा रहा है। सोमवार दोपहर और सोमवार शाम से अजमेर, धौलपुर और टोंक जिले में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।


मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान अजमेर जिले और धौलपुर जिले में करीब पंद्रह से बीस घंटे से बारिश का दौर जारी है। अजमेर जिले की तंग गलियों में तो हालात बेहद खराब हो रहे हैं। अजमेर के दरगाह इलाक में गाड़ियां बह गई। उधर दरगाह इलाके में इतना पानी आया कि लोग तक बहने लगे। रात बाइक सवार को लोगों ने बचाया। वह बाइक समेत ही बह गया था। उसके अलावा एक कार भी बहती हुई नजर आई। उधर धौलपुर जिले में सोमवार दोपहर से जारी बारिश के कारण एक कच्चा निर्माण गिर गया और एक युवक की मौत हो गई। चार अन्य की हालत बेहद गंभीर है। इस दौरान पाली, जालोर में 7 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को भी अजमेर, टोंक, बूंदी में भी कई जगह 3 से लेकर 7 इंच तक बरसात हुई।

राजस्थान में आज भी बिपरजॉय का असर पूर्वी राजस्थान के जिलों में देखने को मिलेगा। कोटा, सवाई माधोपुर और बारां जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए मौसम केन्द्र ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि बूंदी और झालावाड़ जिले में इस सिस्टम के असर से हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग