9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीसलपुर बांध: जानें एक नजर में…पिछले 15 दिन में किस रफ्तार से रोजाना आया पानी और ऐसे बही त्रिवेणी नदी

26 अगस्त सुबह 10 बजे तक के बीसलपुर बांध की स्थिति पर नजर डालें तो 313.75 आरएल मीटर पानी आ चुका है। जिस रफ्तार से त्रिवेणी नदी चल रही है, ऐसे में बांध में पानी की अच्छी आवक होगी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Aug 26, 2024

जयपुर। पिछले एक पखवाड़े में बीसलपुर बांध में पानी की आवक कभी कम तो भी कभी तेज रही है। गत 13 अगस्त की बात की जाए तो बीसलपुर बांध में 312.47 आरएल मीटर पानी था, वहीं 24 अगस्त को बांध में 313.47 आरएल मीटर पानी दर्ज किया गया। बांध में एक आरएल मीटर पानी आने में दस दिन लग गए।

यह भी पढें : डबल खुशखबरी: हर घंटे त्रिवेणी नदी में तेजी से ऊफान, बीसलपुर का यूं बढ़ता जा रहा पल-पल गेज


26 अगस्त सुबह 10 बजे तक के बीसलपुर बांध की स्थिति पर नजर डालें तो 313.75 आरएल मीटर पानी आ चुका है। जिस रफ्तार से त्रिवेणी नदी चल रही है, ऐसे में बांध में पानी की अच्छी आवक होगी।
इसी तरह त्रिवेणी नदी के बहाव गेज की बात करें तो 16 अगस्त को तीन मीटर बहाव गेज से बह रही थी। इसके बाद से इसका बहाव कम होता गया और बांध में भी पानी कम आता गया। लेकिन 25 अगस्त के बाद से त्रिवेणी नदी फिर अपने यौवन पर आई तो तीन मीटर के बहाव गेज को भी छोडकऱ 4.30 मीटर के साथ बहने लगी। इसी का परिणाम हुआ कि बीसलपुर बांध में एक ही दिन में 24 सेंटीमीटर तक पानी आ गया। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है।

यह भी पढें : बीसलपुर बांध: त्रिवेणी नदी ने तोड़ा अब तक का रेकॉर्ड, गेट खुलने की उम्मीदें फिर जगी


अब एक नजर में देखिए पिछले 15 दिन में बांध में किस रफ्तार से पानी आया और त्रिवेणी नदी में बहाव गेज किस प्रकार का रहा…।

पिछले 15 दिनों में बीसलपुर बांध के जलस्तर में इस तरह से होती गईवृद्धि

दिनांकबांध का गेज (आरएल मीटर)बांध में आया पानी (सेंटीमीटर)
13 अगस्त312.47-
14 अगस्त312.6215
15 अगस्त312.7314
16 अगस्त312.9320
17 अगस्त313.0916
18 अगस्त313.2111
19 अगस्त313.287
20 अगस्त313.346
21 अगस्त313.373
22 अगस्त313.392
23 अगस्त313.445
24 अगस्त313.473
25 अगस्त313.514
26 अगस्त313.7524

पिछले 12 दिनों में त्रिवेणी नदी के बहाव गेज के आंकड़े

दिनांकनदी का बहाव गेज (मीटर)
16 अगस्त3.00
17 अगस्त2.90
18 अगस्त2.70
19 अगस्त2.50
20 अगस्त2.50
21 अगस्त2.40
22 अगस्त2.45
23 अगस्त2.40
24 अगस्त 2.50
24 अगस्त2.80
25 अगस्त3.10
26 अगस्त4.00

बीसलपुर बांध से जुड़ी ये भी पढ़ें 5 प्रमुख खबरें

1-यह भी पढें : एक बार फिर जोरदार आवक: 24 घंटे में 24 सेंटीमीटर बीसलपुर बांध में आया पानी

2-यह भी पढें : बीसलपुर बांध: सायरन बजाने और गेट खोलने की तैयारियां अब तेज

3-यह भी पढें : Bisalpur Dam : हर बार अगस्त में ही लबालब होता है बीसलपुर डेम, क्या इस बार खुलेंगे गेट ?

4-यह भी पढें : Bisalpur Dam : मानसून मेहरबान…बांध लबालब होने में अब बस मात्र ” दो कदम ” दूर

5- यह भी पढें : Bisalpur Dam: जिस रफ्तार से त्रिवेणी नदी बह रही, ऐसे में आज रात तक बीसलपुर छलकने से रह जाएगा मात्र कुछ ही मीटर दूर