त्रिवेणी का पानी बीसलपुर बांध में आता है। कल यानी 2 जुलाई को शाम छह बजे त्रिवेणी का गेज 8 मीटर तक आ पहुंच गया था। तभी उम्मीद लग गई थी कि 3 जुलाई सुबह तक बांध का जलस्तर में जबरदस्त बढोतरी होगी।
आज सुबह छह बजे बांध का गेज 313. 07 आरएल मीटर तक पहुंच गया, वहीं शाम पांच बजे तक आते-आते बांध का गेज 313.37 आरएल मीटर तक पहुंच गया।
बांध में अब भी पानी की आवक लगातार जारी है। क्षेत्र में भी बारिश का दौर बरकरार है। त्रिवेणी 3 जुलाई शाम पांच बजे 4.20 मीटर गेज के साथ बह रही है।