
नई दिल्ली/ जयपुर।
राजस्थान की 25 में से 23 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी भाजपा दौसा लोकसभा ( dausa constituency ) प्रत्याशी पर अब तक सहमति नहीं बना पाई है। नागौर सीट भाजपा ने गठबंधन कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) को दी है। सूत्रों के मुताबिक, दौसा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ( Vasundhara Raje ) राजे और राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा आमने-सामने हैं।
दरअसल, राजे जहां निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला को उतारना चाह रही हैं वहीं, किरोड़ी मीणा ( Kirori Lal Meena ) अपनी पत्नी गोलमा देवी के लिए टिकट पर अड़े हुए हैं। दौसा पर आमराय बनाने के लिए लोकसभा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने जयपुर में हुड़ला व मीणा से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भेज दी है। अब दौसा सीट पर अंतिम निर्णय शाह ही करेंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेता के मुताबिक अगर हुड़ला और किरोड़ी में सहमति नहीं बन पाई तो पार्टी किसी नए चेहरे को पार्टी उतार सकती है। गौरतलब है कि दौसा सीट पर पिछले चुनावों में भाजपा के हरीश मीणा ने जीत दर्ज की थी। लेकिन विधानसभा चुनाव से पूर्व मीणा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
किरोडी-हुड़ला को एक जाजम पर लाने की कवायद
भाजपा के लिए दौसा लोकसभा सीट गलफांस बन गई है। अब परेशान भाजपा नेता जल्द ही इस सीट पर प्रत्याशी चयन में आ रही सभी बाधाओं को दूर करने की कवायद में जुट गए हैं। प्रदेश भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा और महवा से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला को अपने आवास पर बुलाया।
दोनों नेताओं से जावड़ेकर ने अलग-अगल मुलाकत की और इनके बीच चल रहे आपसी टकराव को खत्म करने की बात भी कई। हालांकि तीनों नेताओं की मुलाकात का ब्यौरा तो सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि महवा से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला और डॉ. किरोडी लाल मीणा के बीच सियासी अदावत जल्द ही खत्म हो सकती है।
आज-कल में खत्म हो सकता है सस्पेंस
उधर पार्टी सूत्रों की मानें तो राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा अपनी पत्नी गोलमा देवी को टिकट दिलाना चाहते हैं। वहीं इस सीट से भाजपा के एसटी मोर्चा के अध्यक्ष रामकिशोर मीणा और जसकौर मीणा भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। चूकि कांग्रेस ने इस सीट पर महिला कार्ड खेलते हुए महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है तो यहां पार्टी किसी महिला को भी मैदान में उतार सकती है। उधर भाजपा सूत्रों की मानें तो दौसा सीट के दावेदारों के नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेज दिए गए हैं। आज या कल में इस सीट पर भी सस्पेंस खत्म हो सकता है और पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है।
Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Rajasthan Lok Sabha Election Results 2019 News. Jaipur News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।
Updated on:
10 Apr 2019 09:38 am
Published on:
10 Apr 2019 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
