4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में भाजपा ने चौंकाया, सांसद का टिकट काटकर विधायक को बनाया उम्मीदवार

BJP Lok Sabha 1st full list- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 16 के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
BJP Lok Sabha 1st full list

जयपुर। BJP Lok Sabha 1st full list - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 16 के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी के 16 उम्मीदवारों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह का नाम भी शामिल है। दुष्यंत सिंह को झालावाड़-बारां से टिकट दिया गया है।


झुंझुनूं सीट पर सामने आया नया नाम
जयपुर ग्रामीण से एक बार फिर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर दांव खेला गया है। 16 उम्मीदवारों में से 14 नाम रिपीट किए गए हैं। शेखावाटी के झुंझुनूं से संतोष अहलावत का टिकट काटा गया है। संतोष अहलावत की जगह नरेंद्र खींचल पर भरोसा जताया गया है। नरेंद्र खींचल मंडावा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

अजमेर से भागीरथ चौधरी को टिकट
अजमेर में पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय सांवरलाल जाट की सीट से bhagirath choudhary को टिकट दिया गया है। भागीरथ चौधरी किशनगढ़ से दो बार विधायक रह चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काटा गया था। मालूम हाे कि अगस्त 2017 में अजमेर सांसाद सांवरलाल जाट का देहांत हो गया था।

सांवरलाल जाट के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस के रघु शर्मा ने सांवरलाल जाट के पुत्र रामस्वरूप लांबा को हराया था। हालांकि रघु शर्मा अब विधायक व राज्य सरकार में मंत्री हैं। पार्टी ने गंगानगर से मौजूदा सांसद निहाल चंद को ही टिकट दिया है। वहीं बीकानेर से मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

उम्मीदवाराें की पूरी सूची
गंगानगर (सुरक्षित)---------------निहाल चंद
बीकानेर (सुरक्षित)---------------अर्जुन राम मेघवाल
झुझुनूं---------------नरेंद्र खींचल
सीकर---------------सुमेधानंद सरस्वती
जयपुर ग्रामीण---------------राज्यवर्धन सिंह राठौड़
जयपुर---------------रामचरण बोहरा
टोंक सवाई माधेपुर---------------सुखबीर सिंह जौनपुरिया
अजमेर---------------भागीरथ चौधारी
पाली---------------पी पी चौधरी
जोधपुर---------------गजेंद्र सिंह शेखावत
जालौर---------------देवजी मनसिंहराम पटेल
उदयपुर---------------अजुर्नलाल मीना
चित्तौड़गढ़---------------सी पी जोशी
भीलवाड़ा---------------सुभाष चंद्र बहेरिया
कोटा---------------ओम बिरला
झालवाड़ बारां---------------दुष्यंत सिंह

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग