31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में पंचायत उपचुनाव में सत्ताधारी सरकार की किरकिरी, कांग्रेस ने जीत के साथ बजाया भाजपा को उखाड़ फैंकने का बिगुल

राजस्थान में पंचायत उपचुनाव के नतीजों ने मुख्यमंत्री परेशानी को और ज्यादा बढ़ा दिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 27 Sep 2017, 4:53 PM IST

sachin pilot

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की हाल ही सोमवार को दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी चुनावों के लिए जीत का मंत्र दिया गया। लेकिन राजस्थान में आए पंचायत उपचुनाव के नतीजों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की परेशानी को और ज्यादा बढ़ा दिया।

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं की 24 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने १२ सीटे जीत ली, जबकि भाजपा को 11 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। जहां ये उपचुनाव हुए है, वहां भाजपा का वर्चस्व माना जाता है। ऐसे में ये सत्ताधारी भाजपा सरकार के लिए ये बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। ऐसे में अब पार्टी के नेताओं को लोकसभा और विधान सभा के उपचुनावों के नतीजों की चिंता सताने लगी है।

हालांकि कांग्रेस के लिए भी ये कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है, लेकिन उसके लिए ये नतीजे कुछ राहतभरे जरूर कहे जा सकते हैं क्योंकि प्रदेश की दो महत्वपूर्ण सीटों पर लोकसभा उपचुनाव होने वाले हैं। ये तो सभी जानते हैं कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी लहर के चलते कांग्रेस का राजस्थान से सूपड़ा साफ कर दिया था। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

ऐसे वक्त में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश भाजपा शासन मुक्त हो जाएगा। पायलट ने यहां पत्रकारों से कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली सफलता इसका प्रमाण है कि राज्य में भाजपा से जनता का मोह भंग हो गया है और अब उसकी उलटी गिनती शुरू हो गर्इ है। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में हुये चुनाव परिणामों की घोषणा अभी नही हुर्इ है लेकिन प्रांरभिक सूचना के अनुसार वहां भी कांग्रेस बहुमत हासिल कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं ने वर्ष 2018 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में राजस्थान को भाजपा शासन से मुक्त कराने का सकंल्प लिया है और इसमें पार्टी पूरी तरह से सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर हुर्इ कायों के चुनाव परिणाम के आधार पर राज्य की भाजपा सरकार शासन करने का अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है।

उन्होंने कहा कि महंगार्इ, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था किसान आत्महत्या आदि ऐसे कई मुद्दे है जिसमें सरकार लोगों को राहत देने में नाकाम रही है। भाजपा के कांग्रेस मुक्त की तर्ज पर राजस्थान को भाजपा मुक्त करने के संबंध में अपने बयान पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश से भाजपा नही बल्कि भाजपा के शासन को मुक्त करने की बात कही है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस सदैव मजबूत विपक्ष चाहती है और प्रजातंत्र में सत्ता और विपक्ष दोनों की अपनी भूमिका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देश में मजबूत जनाधार है और भाजपा कभी भी इसे समाप्त करने में सफल नही होगी।