चतुर्वेदी ने कहा कि देश ने वह समय भी देखा है, जब कांग्रेस की सरकार थी और उसी पार्टी के एक नेता अपने बिलों को संसद में सार्वजनिक रूप से फाड़ दिया करते थे। वहीं आज अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम की भावना से देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के क्षेत्र में काम हो रहे हैं। यूपीए सरकार के समय देश में बैंको का ऋण घाटा बढ़ता गया, लेकिन 2014 में जब से भाजपा सरकार केंद्र में आई स्टार्टअप, मुद्रा योजना जैसे कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि जीएसटी संग्रहण 9 हजार करोड़ से बढ़कर 1.7 लाख करोड़ हो गया। जहां देश में 2014 से पहले युवाओं और किसानों में निराशा का भाव था मोदी सरकार आने के बाद देश विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। आईएमएफ ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।