पूनियां ने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टि से राजस्थान बहुत महत्वपूर्ण प्रदेश है, यहां के प्रत्येक शहर में आत्मनिर्भर बनने की पूरी संभावना है। बस, हम सबको आत्मनिर्भर बनने का जज्बा पैदा करना है। लोकल को अधिक मुखरता से जन-जन तक प्रचारित करना है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ के पैकेज की जो घोषणा की गई, वह देश को कोरोना महामारी से पैदा हुई विषम परिस्थितियों से उबारने में बड़ी मदद करेगा, इस पैकेज से राजस्थान के भी करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं, आगे भी लोगों को संबल मिलता रहेगा। इस दौरान सांसद जसकौर मीणा, नारायण पंचारिया, पार्टी के कई विधायकों, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी विमल कटियार, प्रदेश भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा, सह प्रमुख नीरज जैन, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, सहित पार्टी के कई नेताओं के साथ संवाद किया।