28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेचुरल तरीके से बढ़ाएं ब्लड सर्कुलेशन

पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर आप न केवल स्वयं को हाइड्रेट रख सकते हैं, बल्कि ब्लड फ्लो भी बढ़ता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shalini Agarwal

•

Updated: 31 Jul 2019, 3:41 PM IST

blood circulation

नेचुरल तरीके से बढ़ाएं ब्लड सर्कुलेशन

यदि आपके हाथों की अंगुलियां नीली या ठंडी पड़ जाती है तो इसका मतलब यह है कि ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं है। यद्यपि कुछ मूवमेंट के बाद ब्लड फ्लो सही हो जाता है लेकिन इस तरह आपको कई तरह की हेल्थ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। दरअसल, ब्लड शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन और न्यूट्रिशंस को पहुंचाने का काम करता है। यदि सर्कुलेशन सही नहीं है तो शारीरिक अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होगी और आप कुछ गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने के लिए किसी तरह की मेडिसिन का सेवन करने के बजाय आपको फिजिकल एक्टिविटी एवं खाद्य पदार्थों के सेवन पर ध्यान देना चाहिए। इनसे कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता।

ब्लैकबेरी
रोजाना एक छोटा कप ब्लैकबेरी के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव किया जा सकता है। दरअसल, इन बेरीज में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण बढ़ाकर रक्त को साफ करने का काम भी करते हैं। इसके अलावा बेरीज हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करने का काम भी करती हैं, जिससे हार्ट डिजीज जैसे स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि का रिस्क भी कम हो जाता है

नट्स है जरूरी
नियमित रूप से एक छोटा कप बादाम और अखरोट के मिलाकर सेवन करने से ब्लड संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट्स का भी बहुत अच्छा सोर्स होते हैं। नट्स मे ंपाए जाने वाले न्यूट्रिएंट ब्लड की सप्लाई बढ़ाने के साथ ही ब्लड वैसल्स को भी फैलाने का काम करते हैं।

लहसुन
लहसुन को स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। कच्चे लहसुन का सेवन करना ज्यादा लाभकारी है। लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन, जो बहुत ही पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट है, यह खून में से अशुद्धियों को दूर करने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को भी सही रखने का काम करता है।

खट्टे फल
खट्टे फल जैसे ऑरेंज, अंगूर का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह फल विटामिन सी का बहुत अच्छे स्रोत होते हैं, जो एंटी ऑक्सीडेंट्स है। इनकी एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी स्ट्रॉन्ग होती है। यह दोनों ही गुण रक्त को साफ करने के साथ ही रक्त संचार को भी बढ़ाते हैं। इससे शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन की सप्लाई होगी।

मसाज है कारगर
ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए मसाज को भी बहुत उपयोगी माना गया है लेकिन मसाज किसी प्रोफेशनल थैरेपिस्ट से ही ली जानी चाहिए। इसके अलावा नीलगिरी का तेल भी स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है। ३० एमएल नारियल या जैतून के तेल में १२ बूंदें नीलगिरी के तेल की मिलाएं। इस तेल की नियमित मसाज करें और १५-२० मिनट बाद शॉवर लें। इस तरह ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव किया जा सकता है।