30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं जानलेवा ब्लू व्हेल गेम के 50 स्टेप्स, हर मां-बाप के लिए जानना है जरूरी

हम आपको ब्लू व्हेल गेम से जुड़े वो स्टेप्स बता रहे हैं, जिससे गुजरते हुए बच्चे आैर किशोर मौत के आगोश में पहुंच जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 5 Sep 2017, 9:42 PM IST

Blue Whale Game

जानलेवा मोबाइल ब्लू व्हेल गेम अब राजस्थान तक पहुंच चुका है। जोधपुर में एक 16 वर्षीय किशोरी के स्कूटी सहित कायलाना झील में कूदने का प्रयास करने के बाद परिजनों के साथ ही प्रशासन को भी चिंतित कर दिया है। ब्लू व्हेल गेम का पता अक्सर मां-बाप को उस वक्त लगता है जब आखिरी स्टेज से पहले बच्चे गायब हो जाते हैं। एेसे में हम आपको इस गेम से जुड़े वो स्टेप्स बता रहे हैं, जिससे गुजरते हुए बच्चे आैर किशोर मौत के आगोश में पहुंच जाते हैं। यदि बच्चों पर ध्यान रखा जाए ताे मां-बाप आसानी से पता लगा सकते हैं कि उनके बच्चे इस गेम के शिकंजे में फंस चुके हैं।

गेम से जुड़े ये हैं वो 50 स्टेप्स

हाथ पर एक विशेष वाक्यांश लिखें
अल सुबह 4.20 पर उठो आैर एक डरावना वीडियो देखो (ये आपको गेम खिलाने वाले द्वारा भेजा जाएगा)
एक निश्चित दूरी पर अपनी बांह पर कट लगाएं
व्यक्ति यदि व्हेल बनने के लिए तैयार है तो स्वयं के पैर पर YES लिखें अन्यथा खुद को कर्इ बार कट लगाए
गुप्त मिशन (कोड में लिखा होता है)
खुद के हाथ पर स्क्रैच कर एक मैसेज लिखें
व्हेल के बारे में आॅनलाइन मैसेज लिखें
अपने डर पर काबू पाएं
सुबह 4.20 पर उठें आैर छत पर जाएं
अपने हाथ को काटकर ब्लू व्हेल का चित्र बनाएं
दिनभर डरावने वीडियो देखो
गेम निर्माता द्वारा भेजे गए म्यूजिक को सुनें
अपना होठ काटें
अपने हाथ को सुर्इ चुभोएं
खुद को बीमार या चोटिल करें।
छत पर जाएं आैर बिल्कुल कोने पर खड़े हों
पुल पर खड़े हों
क्रेन पर चढ़ें
इसके बाद गेम निर्माता ये जांचने की कोशिश करता है कि आप इस गेम को लेकर गंभीर हैं या नहीं
स्कार्इ पर व्हेल से बात करें
छत पर जाएं आैर मुंडेर पर दूसरी आेर पैर करके बैठ जाएं
इसके बाद आपको एक कोड दिया जाएगा जिसके जरिए आपको काम करना होगा
एक सीक्रेट मिशन दिया जाएगा
व्हेल से मिलें
गेम निर्माता गेम खेलने वाले की मृत्यु की तारीख बताएगा
एक रेलयात्रा पर जाएं
दिनभर किसी से भी बात न करें
एक व्हेल होने के बारे में शपथ दो

ये कदम उठाने के बाद 49 तक के स्टेप्स में गेम खेलने वाले को हाॅरर मूवीज देखने आैर गेम निर्माता द्वारा भेजे जाने वाले म्यूजिक को सुनने के लिए कहा जाता है। साथ ही व्हेल से बात करने आैर कट लगाने का भी टास्क दिया जाता है। इसके बाद आखिरी टास्क में एक बिल्डिंग से कूदने काे कहा जाता है।