2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिलेंडर से गैस लीक होने से एक ही परिवार के 8 लोग झुलसे  

डबरा में गैड़ोल रोड स्थित बॉथम कालोनी में शाम 7 बजे हुआ हादसा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर पर डाला ताला 

2 min read
Google source verification

image

monu sahu

Dec 22, 2016

gwalior

gwalior


ग्वालियर. डबरा क्षेत्र में गैड़ोल रोड स्थित बॉथम कालोनी में बुधवार की शाम 7 बजे गैस पर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से पाइप लीकेज हो गया और आग के संपर्क में आने से वहां बैठे परिवार के ही छह सदस्य और किराने की दुकान पर आए मां और बेटा भी झुलस गए। इधर, सूचना मिलने पर 100 डायल और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। झुलसे सभी लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Image may contain: people sitting

उधर, घर में कोई नहीं होने से और जहां आग की घटना हुई है उन दोनों कमरों में पुलिस ने ताला डाल दिया है। शाम 7 बजे कोमल शाक्य (50) पत्नी सुरेश घर के कमरे में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी और घर के अन्य सदस्य भी केवल बहु को छोड़कर वहीं बैठे हुए थे।
Image may contain: one or more people

तभी चूल्हे से पाइप निकल गया और गैस के रिसाव होने से तथा आग के संपर्क में आने से उसका पति सुरेश (55) जो कि कमरे में रखी दुकान पर बैठा था, साथ ही बेटा तुलसीदास (22) पुत्र सुरेश और उसके तीनों नाती वैशाली (7), पूनम (2), तनिष्क 6 माह झुलस गए। वहीं दुकान पर आई आशा (25)पत्नी हरचरन, हेमंत (11) पुत्र हरचरन वह भी आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं।

छत पर थी बहु
Image may contain: one or more people and people sitting

बहु के छत पर होने से वह झुलसने से बच गई। इधर, लोगों ने बताया कि आग की चपेट में आने से सुरेश घर के बाहर आकर गिर गया था।
Image may contain: 3 people
सूचना मिलने पर गैस के एजेंसी के कर्मचारी भी पहुंचे और जानकारी ली पर, घटना की सही जानकारी नहीं लग सही है। क्योंकि सिलेंडर नहीं जला है और न ही जहां खाना बनाया जा रहा था उस कमरे में कहीं जला पन भी नहीं दिख रहा है। हालांकि इस संबंध में जांच अधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि मामले को जांच में ले लिया गया है और जांच की जा रही है। इस संबंध में गोयल इण्डेन गैस के कर्मचारियों के मुताबिक गैस रिफलिंग का मामला नजर आ रहा है।