27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CA नवीन शर्मा लिखित किताब ‘यूएई कॉरपोरेट टैक्स’ का हुआ विमोचन

इस किताब में शर्मा ने कार्पोरेट टैक्स की जरूरत, प्रकार, मिथ्या और तथ्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। इस कार्यक्रम में अविनाश गुप्ता, निमिश मकवाना और नवीन शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 16 Aug 2023, 3:14 PM IST

यूएई कॉरपोरेट टैक्स पर लिखी किताब का विमोचन

यूएई कॉरपोरेट टैक्स पर लिखी किताब का विमोचन

जयपुर। संयुक्त अरब अमीरात में जयपुर मूल के टैक्सेशन सोसाइटी के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने यूएई के कॉरपोरेट टैक्स पर एक किताब लिखी है। जिसका नाम 'यूएई के कॉरपोरेट टैक्स' है। इसका दुबई में विमोचन किया गया। शर्मा ने बताया कि इंडिया क्लब और आईबीपीसी के सहयोग से हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शेख जुमा बिन मकतूम अल मकतूम के निजी सलाहकार याकूब अल अली उपस्थित थे। उन्होंने टैक्सेशन सोसाइटी की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में बताया गया कि इस किताब में शर्मा ने कार्पोरेट टैक्स की जरूरत, प्रकार, मिथ्या और तथ्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। इस कार्यक्रम में अविनाश गुप्ता, निमिश मकवाना और नवीन शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


जानिए कौन हैं नवीन शर्मा

चार्टर्ड अकाउंटेंट नवीन शर्मा आईसीएआई यूएई दुबई चैप्टर (2017-18) के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। वह इंडियन चार्टर्ड अकाउंटेंट टोस्ट मास्टर क्लब (आईसीएटी) (सार्वजनिक भाषण और नेतृत्व कौशल पर प्रसिद्ध वैश्विक शैक्षिक संगठन का हिस्सा) के पूर्व अध्यक्ष भी थे। उन्होंने 4 वर्षों तक आईसीएटी की कार्यकारी समिति में कार्य किया। वह राजस्थान बिजनेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप (आरबीपीजी) के भी पूर्व अध्यक्ष रहे। शर्मा एक प्रसिद्ध और प्रखर वक्ता होने के साथ-साथ आईबीपीसी के भी सदस्य हैं और संविधान संशोधन और सर्वोत्तम व्यवसाय अभ्यास सहित कई समितियों के सदस्य रहे। उन्होंने पेशेवर पत्रिकाओं, स्मारिका और अंतर्राष्ट्रीय ब्रोशर में कई लेख लिखे हैं। वह एक धावक हैं और रोजाना योग करते हैं।