विक्की का किरदार कंजूस है, सारा को कंजूसी पसंद
विक्की कौशल से जब पूछा गया कि फिल्म में उनके किरदार कि वो कौन-सी बात है, जो असल जिंदगी में भी वह अपनाना चाहेंगे। इस पर विक्की ने बताया, 'फिल्म में किरदार कपिल बहुत ही कंजूस है। वह मोलभाव बहुत अच्छा करता है, जो मुझे बिल्कुल नहीं आती। ये चीज मैं कपिल से जरूर सीखना चाहूंगा।' वहीं सारा ने कहा, 'मेरा मानना है कि कपिल और सौम्या की ऑनस्क्रीन लड़ाई में भी बहुत सारा प्यार, सादगी और सच्चाई छुपी है। मेरी उम्मीद यही है कि, जिंदगी में कहीं किसी मोड़ पर और सही समय ऐसा मेरे साथ भी हो जाए।' इस पर चुटकी लेते हुए विक्की ने कहा कि मुझे लगता है सारा को कोई जयपुर में ही मिल जाए। सारा ने आगे कहा, 'मुझे बतौर इंसान कंजूसी बहुत पसंद है, क्यांकि मैं खुद काफी कंजूस हूं। इसलिए अगर ये क्वालिटी मुझे किसी में मिल जाए, तो हम दोनों इतनी बचत कर लेंगे कि मजा आ जाएगा। हालांकि फिल्म में मेरे किरदार सौम्या को विक्की के किरदार की यही खूबी पसंद नहीं है।'