9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

breaking news rajasthan विधानसभा में पहली बार नजर आया गहलोत—राजे का ऐसा रूप, जानिए क्या हुआ

breaking news : congress rajasthan and bjp rajasthan घुर विरोधी माने जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच 16 मिनट तक हंसी-ठिठोली चली। उस समय दोनों दो दर्जन से अधिक मंत्री-विधायकों से घिरे थे। राज्यपाल कलराज मिश्र का अभिभाषण पूरा होने के बाद सदन आधे घंटे के लिए स्थगित किया गया था। राज्यपाल को उनकी कार तक छोड़कर जब गहलोत सदन में लौटे और राजे को बैठा देख बातचीत के लिए विपक्ष की ओर आ गए।

2 min read
Google source verification
breaking news rajasthan विधानसभा में पहली बार नजर आया गहलोत—राजे का ऐसा रूप, जानिए क्या हुआ

breaking news rajasthan विधानसभा में पहली बार नजर आया गहलोत—राजे का ऐसा रूप, जानिए क्या हुआ

cm ashok gehlot and vasundhara raje in rajasthan assembly

- गहलोतः मेरे हाथों की लकीरें देखो कितनी लंबी-लंबी हैं
- राजेः कम तो मेरे हाथों की रेखाएं भी नही हैं, देख लो
- सदन स्थगित हुआ तब सीएम व पूर्व सीएम ने एक दूसरे को दिखाईं अपने हाथों की रेखाएं

- मंत्री-विधायकों के बीच 16 मिनट चलीं हंसी-ठिठोली

जयपुर। घुर विरोधी माने जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच 16 मिनट तक हंसी-ठिठोली चली। उस समय दोनों दो दर्जन से अधिक मंत्री-विधायकों से घिरे थे। राज्यपाल कलराज मिश्र का अभिभाषण पूरा होने के बाद सदन आधे घंटे के लिए स्थगित किया गया था। राज्यपाल को उनकी कार तक छोड़कर जब गहलोत सदन में लौटे और राजे को बैठा देख बातचीत के लिए विपक्ष की ओर आ गए। राजे अपनी सीट से खड़ी हो गईं और दोनों के बीच खुशनुमा माहौल में ठहाके लगे। इस दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरिवायास, पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, मुख्य सचेतक महेश जोशी, उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित मंत्री-विधायक मौजूद थे।

ये चली हंसी—ठिठोली

गहलोतः मुझे आपकी और कटारियाजी की चिंता हो रही थी। आप बैठकर भी बैनर दिखा सकते थे।
राजेः नहीं...ऐसी कोई बात नहीं है।
गहलोतः आप घंटेभर खड़े रहे, बैठकर भी तख्ती दिखाते तो भी हम मान लेते।
रीट के लेवल टू परीक्षा रद्द करने के निर्णय को लेकर बोले...
गहलोतः आप बताइए कि हम इससे अच्छा और क्या कर सकते थे।
राजेः लेकिन हमारी मांग वाजिब है। आपने आज जमकर टेबल थपथपाईं हाथों में दर्द हो गया होगा?
गहलोत ने तत्काल अपने दोनों हाथ दिखाए और चुटकी ली...
गहलोतः मेरे हाथों का लालपन नहीं, लकीरें देखो कितनी लंबी-लंबी हैं।
राजे ने भी तुरंत अपने दोनों हाथ आगे कर दिए और दिखाते हुए बोलीं...
राजेः कम तो मेरे हाथों की रेखाएं भी नही हैं, देख लो।
गहलोतः आपके हाथों की लकीरें भी उतनी ही लम्बी हैं, जितने मेरे हाथों की।
बातचीत के बीच ही जोधपुर की सूरसागर सीट से विधायक सूर्यकांता व्यास पहुंच गईं...
राजेः दीदी आ गईं।
गहलोत ने राजे की चुटकी ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल की चुनावी रैलियों की याद दिलाई...
गहलोतः आप तो बिलकुल मोदी की तरह दीदी...ओ दीदी बोल रही हैं।
खाचरियावासः मैडम, आपने वजन कम किया है, विपक्ष को आपसे और सत्ता पक्ष को गहलोत साब से फिट रहने की प्रेरणा लेनी चाहिए।