4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां-बेटे को परिचालक ने दिया चलती बस से धक्का, मामला दर्ज

सीकर से बस में सवार होकर आए मां-बेटे को कलेक्ट्री सर्किल पर परिचालक ने धक्का मार दिया। बस से नीचे गिरने से मां-बेटा घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर से बस में सवार होकर आए मां-बेटे को कलेक्ट्री सर्किल पर परिचालक ने धक्का मार दिया। बस से नीचे गिरने से मां-बेटा घायल हो गए।

घायल मां-बेटे को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के संबंध में पीडि़ता ने बनीपार्क थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच दुर्घटना थाना पश्चिम को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार वार्ड 15 बालेश्वर मोहल्ला, रींगस सीकर निवासी बाला किरण ने आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया कि वह प्राइवेट बस में सवार होकर सीकर से जयपुर आई थी।

जयपुर उतरने के दौरान चलती बस में परिचालक ने उसे व उसके बेटे को धक्का मार दिया। बस से नीचे गिरने से मां-बेटे को काफी चोंटे आर्इं। इसके बाद चालक बस लेकर चलता बना।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग