29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या जवाब को मंत्रियों के भीतर से खींचकर बाहर निकाल सकता हूं?

मंत्रियों के गोलमोल जवाबों पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jagdish Vijayvergiya

•

Updated: 3 Mar 2020, 7:37 PM IST

क्या जवाब को मंत्रियों के भीतर से खींचकर बाहर निकाल सकता हूं?

क्या जवाब को मंत्रियों के भीतर से खींचकर बाहर निकाल सकता हूं?

जयपुर. विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान मंत्री फिर से आधी-अधूरी तैयारियों के साथ पहुंचे। कई प्रश्नों पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने मंत्रियों से पूरक प्रश्न पूछे। गोलमोल जवाब पर अध्यक्ष ने यहां तक कह दिया कि क्या मैं इन्हें जवाब के लिए मजबूर कर सकता हूं? क्या जवाब को इनके भीतर से खींचकर बाहर निकाल सकता हूं? नेता प्रतिपक्ष ने भी कहा कि इस प्रकार के उत्तर आएंगे तो प्रश्न पूछने का मंतव्य ही खत्म हो जाएगा।
——————————————————————
क्या इन्हें मजबूर कर सकता हूं?
विधायक अमृतलाल मीणा ने सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत हुए प्रवेश के पुनर्भुगतान को लेकर सवाल किया। जवाब में शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटसरा पिछली सरकार में बकाया छोड़ी गई राशि के आंकड़े बताने लगे। कहा कि पहले पिछले भुगतान के बाद इस साल की राशि देंगे। इस पर नेता प्रतिपक्ष और विपक्षी विधायकों की आपत्ति के बाद अध्यक्ष ने कहा कि यहां केवल 302 बच्चों के बारे में सवाल पूछा जा रहा है। आप उसी पर उत्तर दें। जवाब नहीं मिलता देख उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ आपत्ति करने लगे तो अध्यक्ष ने कहा कि आप समझे, क्या मैं इन्हें जवाब के लिए मजबूर कर सकता हूं? क्या जवाब को इनके भीतर से खींचकर बाहर निकाल सकता हूं? आप दूसरे तरीके से मुद्दा उठाएं।
——————————————————————
जवाब में न ना और न हां, धारीवाल ने हिलाई गर्दन
प्रश्नकाल की शुरुआत पेंशन प्रकरणों में देर संबंधी सवाल से हुई। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कोटा संभाग में पेंशनरों को देर से भुगतान के कारण राज्य सरकार ने 50.27 लाख रुपए ब्याज दिया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने पूरक प्रश्न पूछा कि जिन अधिकारियों के कारण राज्य सरकार को 50 लाख रुपए की हानि हुई, उनके खिलाफ सरकार क्या कार्रवाई करेगी? इस पर धारीवाल नियम-प्रक्रिया बताने लगे तो अध्यक्ष ने उन्हें टोका और स्पष्ट जवाब देने को कहा। कटारिया भी बोले कि सदन में रखिए। धारीवाल ने न हां कहा और न ना। केवल गर्दन हिलाकर इशारा कर कहा कि भिजवा दूंगा। अध्यक्ष ने कहा कि इन्होंने इशारा किया है, बोला नहीं है, कार्यवाही करेंगे।
——————————————————————
मंत्री बोले परिशिष्ट में जवाब है, जोशी ने कहा परिशिष्ट ही नहीं है
डूंगरपुर क्षेत्र में बस संचालन के संबंध में नेता प्रतिपक्ष के पूरक प्रश्न पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि एरिया में कितनी बसें बंद हुई हैं, इसका जवाब परिशिष्ट पर संलग्न है। परिशिष्ट आपके पास नहीं आया होगा, प्रश्न पूछने वाले विधायक को दिया गया है। अध्यक्ष ने टोकते हुए कहा कि इसमें कोई परिशिष्ट संलग्न नहीं है। इस पर विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। मंत्री बसों के रूट बताने लगे तो अध्यक्ष ने पुन: टोकते हुए केवल संख्या बताने को कहा।
——————————————————————
आधा ही दिया जवाब, अध्यक्ष ने प्रश्न स्थगित किया
विधायक बिहारीलाल ने जोधपुर डिस्कॉम की ओर से घरों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर लगाए गए सोलर प्लांट्स से उत्पन्न बिजली के भुगतान के संबंध में सवाल किया। जवाब में ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला ने केवल घरों पर लगे सोलर प्लांट्स का जवाब दिया। विधायक की आपत्ति पर अध्यक्ष ने मंत्री को टोका और प्रश्न स्थगित कर दिया।