4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस: सीबीएसई ने विद्यार्थियों के लिए शुरू की टेली हेल्पलाइन

विद्यार्थी कोरोना के संबंध में ले सकेंगे जानकारी, अभिभावक भी ले सकेंगे जानकारी, सुबह 8 से रात 8 बजे तक होगी काउंसलिंग
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Mar 21, 2020

Cbse starts helpline on corona virus safeguards for students

कोरोना इफेक्ट: सीबीएसई ने विद्यार्थियों के लिए शुरू की टेली हेल्पलाइन

जयपुर। भारत सरकार के बाद अब सीबीएसई ने भी कोरोना वारयस को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए है। विद्यार्थी भी इस नंबर का फायदा उठा रहे हैं। सीबीएसई ने शुक्रवार रात को यह नंबर जारी किया है।

कोरोना वयारस के संक्रमण को देखते हुए बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने के बाद अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एक टेली हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर 1800118004 टोल फ्री है। इस पर कॉल करने पर कोई शुल्क नहीं कटेगा। बोर्ड ने खासतौर पर स्टूडेंट्स की सुरक्षा और जागरूकता के लिए ये कदम उठाया है। इस नंबर पर विद्यार्थी की मनोवैज्ञानिक लाइव टेली काउंसलिंग की जाएगी। विद्यार्थी इस नंबर पर 31 मार्च तक सुबह 8 से रात 8 बजे तक जानकारी ले सकेंगे। अभिभावक भी इस नंबर पर फोन कर कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी तरह की उलझन का हल पूछ सकते हैं।

पहले भी किया जागरूक
इससे पहले भी सीबीएसई ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मीम्स के जरिए जागरूक किया था। सीबीएसई ने अभी मूल्यांकन कार्य को भी रोक दिया है। बता दें कि स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दी हैं। यहां तक कि खत्म हो चुकी परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन भी अभी स्थगित कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग