18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड हैरिटेज डे के मौके पर देखिए सेलेब्रिटीज की नजर में

हैरिटेज ज्वैलरी में पोलकी, तो फूड में घेवर का अट्रैक्शन
2 min read
Google source verification
world heritage day

जयपुर . बुधवार को वर्ल्ड हैरिटेज डे है। इस मौके पर राजस्थान की सेलेब्रिटीज ने अपना फे वरिट हैरिटज प्लेस, फूड, ज्वैलरी और आर्ट पत्रिका प्लस के साथ शेयर किया है। किसी को जयपुर का आमेर महल बेहद पसंद आता है, तो किसी ने जलमहल को फे वरिट हैरिटेज मॉन्यूमेंट बताया। साथ ही ‘दाल बाटी चूरमा’ को ज्यादातर ने फे वरिट हैरिटेज फूड बताया।

पसंद है राजस्थान की मिनिएचर पेंटिंग्स

एक्टर हिमांशु सोनी को राजस्थान के हैरिटेज आर्ट में रीयल गोल्ड की मिनिएचर पेटिंग्स बेहद पसंद है। फूड में उन्हें ‘दाल बाटी चूरमा’ खूब भाता है। ज्वैलरी में पोलकी अनकट डायमंड सैट और मॉन्यूमेंट्स में नाहरगढ़ पसंद है।

‘दाल बाटी चूरमा’ है पसंद

एक्टर अनिरुद्ध दवे कहते हैं राजस्थान की हैरिटेज ज्वैलरी बोडला है, जो आज की जनरेशन के बीच भी खूब पॉपुलर है। यहां का ‘दाल बाटी चूरमा’ सभी टूरिस्ट्स को पसंद आता है। हैरिटेज मॉन्यूमेंट्स में मुझे अल्बर्ट हॉल और आमेर फोर्ट काफी अट्रैक्ट करता है। सांगानेरी गेट और चांदपोल गेट का वॉल आर्ट बेहद यूनीक है।

पिंकसिटी को खास बनाता है जलमहल

एक्टर शशांक व्यास कहते हैं कि जयपुर का जलमहल मेरा फेवरिट मॉन्यूमेंट है। ज्वैलरी में लाख की चूडिय़ां काफी फैमस हैं।

‘घेवर’ है फेवरिट हैरिटेज फूड

एक्टर निर्भय वाधवा को घेवर बहुत अच्छा लगता है। वे कहते हैं जयपुर आकर घेवर खाना कभी नहीं भूलता। आर्ट में वे मार्बल पेंटिंग्स को बेहद पसंद करते हैं।

जयपुर की शान है हवामहल

जैसमीन भसीन का कहना है कि ‘दाल बाटी चूरमा’ काफी पंसद आता है। यहां का हवामहल जयपुर की शान है। मुझे हवामहल की बनावट बहुत अच्छी लगती है। आर्ट में फड पेंटिंग्स काफी अटै्रक्ट करती है।

प्याज की कचोरी मकई का खीचड़ा

एक्टर रोहित पुरोहित को जयपुर की प्याज की कचोरी और मकई का खीचड़ा बहुत अच्छा लगता है। आमेर फोर्ट मेरा फेवरिट मॉन्यूमेंट है। आर्ट में वर्ली पेंटिंग्स मुझे अच्छी लगती है। गोल्ड ज्वैलरी जयपुर की खासियत है।