20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चांद से महज कुछ दूरी पर चंद्रयान-2

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की पांचवी और अंतिम कक्षा में प्रवेश कर लिया है। अब यह चांद से महज चंद कदमों की दूरी पर अपने लक्ष्य से केवल छह दिन दूर है। इसरो ने कहा कि चंद्रयान-2 ने पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
चांद से महज कुछ दूरी पर चंद्रयान-2

चांद से महज कुछ दूरी पर चंद्रयान-2

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की पांचवी और अंतिम कक्षा में प्रवेश कर लिया है। अब यह चांद से महज चंद कदमों की दूरी पर अपने लक्ष्य से केवल छह दिन दूर है। इसरो ने कहा कि चंद्रयान-2 ने पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया। इसरो ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि प्रणोदन प्रणाली का प्रयोग करते हुए अंतरिक्षयान चंद्रयान-2 को चंद्रमा की पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कराने की प्रक्रिया को छह बजकर 21 मिनट पर शुरू किया गया। इस प्रक्रिया के पूरा होने में करीब 52 सेकंड का समय लगा। उन्होंने कहा कि इसकी सभी गतिविधियां सामान्य हैं। अगली प्रक्रिया सोमवार को होगी, जब चंद्रयान-2 से लैंडर विक्रम ऑर्बिटर से अलग होगा। यह प्रक्रिया दोपहर बाद 12 बजकर 45 मिनट और एक बजकर 45 मिनट के बीच होगी। सात सितंबर को अंतरिक्ष यान चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 को चेन्नई के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष प्रक्षेपण केन्द्र से 22 जुलाई को छोड़ा गया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग