9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित क्षेत्र की १८ सीटों पर 61 प्रतिशत मतदान
Play video

छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित क्षेत्र की १८ सीटों पर 61 प्रतिशत मतदान

www.patrika.com

Google source verification

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपूर्व सुरक्षा प्रबन्धों के बीच पहले चरण की धुर नक्सली इलाके की 18 विधानसभा सीटों पर मतदान शान्तिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इस चरण में अभी तक मिली खबरों के मुताबिक लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पहले चरण की 18 सीटों में से 10 अति संवेदनशील सीटों मोहला मानपुर, अन्तागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोन्डागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं कोन्टा में सुरक्षा कारणों से मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। यहां मतदान तीन बजे समाप्त हो गया। उन्होने बताया कि इस चरण की शेष आठ सीटो खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोगरगांव, राजनांदगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर एवं चित्रकोट में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। कई केन्द्रों पर मतदान की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी भीड़ थी, इनके मतदान करने तक मतदान जारी रहा।
दस सीटों पर ५२ तो आठ सीटों पर ७० फीसदी वोट
उन्होंने कहा कि जिन 10 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से तीन बजे तक हुआ, वहां 52 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि जिन आठ सीटों पर सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान हुआ वहां 70 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। उन्होने सुदूर एवं घुर नक्सल प्रभावित इलाकों में भी निडर होकर मतदाताओं के मतदान करने पर निर्वाचन आयोग की तरफ से उनके प्रति आभार जताया।
सीएम रमन सिंह का भाग्य ईवीएम में कैद
इस चरण में जिन 190 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम में कैद हो गया उनमें मुख्यमंत्री डा.रमन ङ्क्षसह भी शामिल है। डा. ङ्क्षसह राजनांदगांव सीट से उम्मीदवार है जिनका सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व प्रधानमंत्री स्वं अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला से है।