
जयपुर। उत्तर प्रदेश में छांगुर बाबा की धर्मांतरण गैंग के लव जिहाद के चंगुल में फंसकर जयपुर का हसनपुरा निवासी पीयूष पंवार मोहम्मद अली बना था। छांगुर गैंग से सुरक्षित मुक्त करवाई गई आगरा की दो सगी बहनों कई चौंकाने वाली जानकारी दी। पुलिस की गिरफ्त में आए जयपुर निवासी मोहम्मद अली उर्फ पीयूष पंवार भी घर लौटना चाहता है।
सुरक्षा एजेन्सियों को पीयूष ने बताया कि जयपुर में पढ़ाई के दौरान सना नाम की युवती से मुलाकात हुई। युवती ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और सुन्नत तक करवा दिया। कई माह मस्जिदों में ठहरा और जमात में गया। पांच वक्त की नमाज पढऩे लगा। बाद में सना ने कहा कि वह असली मुस्लिम से निकाह करेगी। बाद में दूसरी मुस्लिम लडक़ी ने उससे निकाह कर लिया।
पीयूष ने बताया जब मैं एक बार मां से मिला तो उसने कहा हिंदू बनकर घर आना। लेकिन मेरी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हुई। बाद में मोटी कमाई के झांसे में आकर रिवर्ट ग्रुप से जुड़ गया। रिवर्ट ग्रुप के लिए दस्तावेज तैयार कराने का काम करने लगा।
पुलिस पूछताछ में मोहम्मद अली उर्फ पीयूष ने बताया कि धर्मांतरण करवाने के बाद और विश्वास होने पर रिवर्ट ग्रुप कोई न कोई जिम्मेदारी देता है। इसके लिए फंडिंग की जाती है। अधिकांश लोग पैसों के लालच में रिवर्ट ग्रुप से जुड़ जाते हैं।
Updated on:
24 Jul 2025 07:18 pm
Published on:
24 Jul 2025 07:18 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
