6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में BJP की चुनावी तैयारियां तेज, फिर आएंगे PM मोदी राजस्थान, हो सकती है बड़ी चुनावी घोषणा!

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jul 30, 2018

जयपुर।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश स्तरीय समिति की संपन्न बैठक में रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। चार अगस्त को उदयपुर के चारभुजा जी से शुरू इस यात्रा का आखिरी पड़ाव पुष्कर में होगा और अजमेर में विशाल जनसभा के साथ यह यात्रा संपन्न होगी। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे।

प्रदेश में चुनावी साल में नरेंद्र मोदी का राजस्थान में ये तीसरा दौरा होगा। बता दें कि प्रदेश में इस बार चुनावों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व भी पूर्ण रूप से सक्रिय है। इसी के चलते प्रदेश में अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी का एक-एक दौरा हो चुका है।

हाल ही में सूरज गौरव यात्रा की तैयारियों ने भी तेजी पकड़ ली है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के संयोजक गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई। प्रदेश स्तरीय यात्रा समिति की बैठक में यात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अशोक परनामी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, सार्वजकि निर्माण मंत्री युनूस खान, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबू लाल वर्मा, ओंकार सिंह लखावत, श्रीकृष्ण पाटीदार ने भी यात्रा की सफलता को लेकर अपने विचार रखे।

बैठक में बताया गया यात्रा के दौरान जन चेतना के लिए सोशल मीडिया पर सक्रियता दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने की जरूरत है। जयपुर संभाग में 16 सितंबर को पहुंचेगी यात्रा प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सोमवार को राजस्थान गौरव यात्रा की जयपुर संभाग में तैयारियों को लेकर भी बैठक हुई। भाजपा के प्रदेश प्रवक्त सतीश पूनिया के मुताबिक गौरव यात्रा 16 से 20 सितंबर तक जयपुर संभाग में रहेगी। बैठक में अरुण चतुर्वेदी, राजपाल सिंह शेखावत सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग