6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
VIDEO: सीएम राजे की गौरव यात्रा पर फिर पथराव की आशंका! ‘सुरक्षा’ के लिए पुलिस मुस्तैद
Play video

VIDEO: सीएम राजे की गौरव यात्रा पर फिर पथराव की आशंका! ‘सुरक्षा’ के लिए पुलिस मुस्तैद

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर/पाली।
जोधपुर के ओसियां व पीपाड़ में मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा पर हुए पथराव व काले झंडे दिखाने की घटना के बाद सरकार अब सर्तक हो गई है। सोमवार को पाली जिले के सोजत क्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक (स्पेशल) एनआरके रेड्डी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर हैलीपेड, सभा स्थल व अन्य कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए यहां के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

 

दरअसल, 29 अगस्त को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा पहुंचनी है। यात्रा के दौरान पथराव व काले झंडे दिखाने की घटना ना हों, इसे लेकर सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोजत में बैठक कर पुलिस महानिरीक्षक (स्पेशल) रेड्डी व पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने पुलिस के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सर्तक रहने के को कहा है। इस दौरान रेड्डी ने हैलीपेड, सभा स्थल व कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़