6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुराज गौरव यात्रा: राजस्थान में 4 अगस्त से भाजपा का चुनावी शंखनाद अमित शाह फूंकेगे, जानें यात्रा का पूरा कार्यक्रम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 25 Jul 2018, 9:15 PM IST

suraj gaurav yatra

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुराज गौरव यात्रा चाराभुजा से जनसभा के साथ चार अगस्त से शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभा में मौजूद रहेंगे। यात्रा अजमेर संभाग मे संपन्न होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बुधवार को दिनभर चली बैठक में सुराज यात्रा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने बताया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए चार अगस्त को उदयपुर संभाग में चारभुजा से सुराज गौरव यात्रा की शुरुआत करेगी।

उन्होंने बताया कि सुराज गौरव यात्रा उदयपुर संभाग से शुरू होकर भरतपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, जयपुर होते हुए अजमेर संभाग में संपन्न होगी। सुराज गौरव यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे।

बनेगी जन यात्रा
सैनी ने बताया कि जनहित हेतु पूर्ण समर्थन के साथ निरंतर कार्य कर रहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में यह सुराज गौरव यात्रा राजस्थान की आमजनता के समक्ष साढ़े चार साल में राजस्थान सरकार के किए जनहितकारी कार्यों का संपूर्ण ब्यौरा रखेगी और राजस्थान की जनता से अनवरत विकास में भागीदार बनकर आगामी विधानसभा चुनावों में एक बार पुन: जनसेवा का प्रमुख लक्ष्य लेकर कार्य कर रही भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जन यात्रा में बदल जाएगी।

यात्रा रथ पर चर्चा
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने वाले साहित्य व पत्रकों के वितरण करने और योजनाओं को रेखांकित करते हुए यात्रा रथ पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, वी.सतीश, गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया, पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र राठौड़, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा समेत प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

हर विधानसभा तक पहुंच
यात्रा को लेकर विधानसभा प्रभारी, जिला संयोजक व संभाग संयोजकों को बुलाया गया है। गौरतलब है कि करीब डेढ़ महीने तक चलने वाली सुराज गौरव यात्रा हर रोज दो से तीन विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व अन्य नेता लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।