26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CMA Foundation Result : ऑल इंडिया टॉप-10 में जयपुर के 3 होनहार, विधान छाबरा की फर्स्ट रैंक, जानिए इनकी सफलता का राज

CMA Foundation Result : दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने दिसंबर 2025 में आयोजित सीएमए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम जारी किया है। जिसमें ऑल इंडिया टॉप-10 में जयपुर के विधान छाबरा ने रैंक फर्स्ट हासिल की। वहीं, मुस्कान अथवानी ने ऑल इंडिया रैंक 4 और भूमिका अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल की है। जानिए इनकी सफलता के गुर।

2 min read
Google source verification
CMA Foundation Result All India Top 10 Jaipur Vidhan Chhabra first rank Find out secret to their success

विधान छाबरा के संग मुस्कान अथवानी और भूमिका अग्रवाल। फोटो पत्रिका

CMA Foundation Result : दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने दिसंबर 2025 में आयोजित सीएमए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम जारी किया है। परिणाम में ऑल इंडिया टॉप-10 में गुलाबी नगर जयपुर के तीन होनहारों ने जगह बनाई। जयपुर के विधान छाबरा ने ऑल इंडिया रैंक फर्स्ट हासिल की। वहीं, मुस्कान अथवानी ने ऑल इंडिया रैंक 4 और भूमिका अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल की है।

सीएमए एसएल स्वामी और सीएमए हरेन्द्र कुमार पारीक ने बताया कि सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में जयपुर सेंटर से 1065 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 849 स्टूडेंट्स पास हुए। ऐसे में यह रिजल्ट 79.72 प्रतिशत रहा। जयपुर चैप्टर ने गुरुवार को टॉप 10 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।

टेस्ट पेपर से क्लियर हुए कॉन्सेप्ट : विधान छाबरा (रैंक 1)

कॉन्सेप्ट क्लियर करने में टेस्ट पेपर से काफी मदद मिली। इससे खुद की गलतियों का पता लगा। मैं रेगुलर करीब 4 घंटे स्टडी करता था। साथ ही रिविजन पर भी फोकस करता था। टीचर्स का बहुत सपोर्ट मिला। फर्स्ट रैंक की उम्मीद नहीं थी। बहन सीएमए हैं, तो उनसे काफी मदद मिली। मां हाउसवाइफ और पिता बिजनेस करते हैं। उनका काफी सपोर्ट मिला।

सोशल मीडिया से रखी दूरी : मुस्कान अथवानी (रैंक 4)

अजमेर में सेंटर की समस्या थी। ऐसे में जयपुर चैप्टर का चयन किया। फैमिली का काफी सपोर्ट मिला। रोज 5-6 घंटे स्टडी करती थी। सुबह पढ़ना मुझे बहुत पसंद है। सोशल मीडिया का पहले काफी यूज करती थी, लेकिन एग्जाम की तैयारी के समय सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। भाई सीए कर रहा है ऐसे में परीक्षा के समय उसकी भी हेल्प ली।

यूट्यूब से की पढ़ाई : भूमिका अग्रवाल (रैंक 7)

फैमिली में ज्यादातर लोग कॉमर्स बैकग्राउंड से हैं, तो मैंने भी सीएमए करनी की ठानी। सेल्फी स्टडी और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की। बेहतर परिणाम के लिए यूट्यूब से भी पढ़ाई की। कभी-कभी चैट जीपीटी की भी मदद लेती थी। रोज करीब 4-5 घंटे स्टडी करती थी। काफी मॉक टेस्ट दिए। पिता सीए रामअवतार और सीए निशा अग्रवाल का काफी सपोर्ट मिला। सीए फाउंडेशन में ऑल इंडिया रैंक 11 आई थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग