25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Congress 4th Candidate List : राजस्थान में कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों की जारी चौथी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Rajasthan Congress 4th Candidate List : राजस्थान में कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों की जारी चौथी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Rajasthan Congress Candidates List 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें सूची में 56 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 31 Oct 2023, 7:53 PM IST

conhress_list.jpg

Rajasthan Congress Candidates List 2023: जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें सूची में 56 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की पहली सूची में 33, दूसरी सूची में 43 और तीसरी सूची में 19 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। कांग्रेस अब तक 151 सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट दे चुकी हैं। कांग्रेस की चौथी सूची में भी पहले की तीन सूचियों की तरह ही ज्यादातर विधायकों को ही टिकट मिले हैं। इस लिस्ट में भी नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी का नाम शामिल नहीं किया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ उदयपुर से चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में सिवाना से मानवेंद्र सिंह को टिकट दिया है। भरतपुर जिले के नदबई में बसपा छोडक़र कांग्रेस का दामन थाम चुके जोगिन्दर अवाना को टिकट दिया है। कांग्रेस ने चित्तौडग़ढ़ जिले से तीन प्रत्याशियों की घोषणा की। जिले की कपासन से पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा, बड़ीसादड़ी से डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट तथा बेगूं से विधायक राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस की चौथी सूची

गंगानगर- अंकुर मंगलानी
रायसिंहनगर- सोहन लाल नायक
अनूपगढ़- शिमला देवी नायक
पीलीबंगा - विनोद गोठवाल
बीकानेर पूर्व- यशपाल गहलोत
लूणकरनसर- डॉ. राजेंद्र मूंड
चूरू- रफीक मंडेलिया
खंडेला- महादेव सिंह
श्रीमाधोपुर-दीपेन्द्र सिंह
तिजारा-इमरान खान
किशनगढ़ बास-दीपचंद खेरिया
बहरोड़- संजय यादव
थानागाजी- कांति प्रसाद मीना
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़- मांगीलाल मीना
कठूमर - संजना जाटव
नदबई- जोगेंद्र अवाना
बयाना - अमर सिंह जाटव
बसेड़ी- संजय कुमार जाटव
हिंडौन- अनिता जाटव
बामनवास - इंद्रा मीणा
निवाई- प्रशांत बैरवा
किशनगढ़- विकास चौधरी
अजमेर दक्षिण- द्रौपदी कोली
नसीराबाद- शिव प्रकाश गुर्जर
ब्यावर- पारस जैन
मकराना- जाकिर हुसैन गेसावत
जैतारण- सुरेंद्र गोयल
पाली- भीमराज भाटी
बाली- बद्री राम जाखड़
भोपालगढ़ - गीता बरवार
बिलाड़ा- मोहन लाल कटारिया
शिव- अमीन खान
सिवाना-मानवेंद्र सिंह
चौहटन- पदमाराम मेघवाल
जालोर- रमिला मेघवाल
भीनमाल- डॉ समरजीत सिंह
रानीवाड़ा- रतन देवासी
पिंडवाड़ा-आबू - लीलाराम गरासिया
गोगुंदा- डॉ. मांगीलाल गरासिया
उदयपुर ग्रामीण- डॉ. विवेक कटारा
उदयपुर- गौरव वल्लभ
धरियावद- नगराज मीना
आसपुर- राकेश रोत
सागवाड़ा - कैलाश कुमार भील
गढ़ी - शंकर लाल चरपोटा
कपासन - शंकर लाल बैरवा
बेगूं- राजेंद्र सिंह बिधूड़ी
बड़ी सादड़ी- बद्री लाल जाट
कुम्भलगढ़- योगेन्द्र सिंह परमार
राजसमंद- नारायण सिंह भाटी
बूंदी- हरिमोहन शर्मा
सांगोद-भानु प्रताप सिंह
छबड़ा- करण सिंह राठौड़
डग- चेतराज गहलोत
खानपुर- सुरेश गुर्जर
मनोहर थाना- नेमीचंद मीना