8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर में कांग्रेस ने खोले पत्ते, 150 वार्डों के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, इन उम्मीदवारों पर दांव

जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 150 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इससे किस वार्ड में कांग्रेस की तरफ से कौन उम्मीदवार चुनाव के लिए मैदान में उतारा जा रहा है, यह स्थिति साफ हो गई है।
2 min read
Google source verification
congress leader arrested

प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए जयपुर के सभी 150 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की पूरी सूची जारी कर दी है। पहले पार्टी ने कुछ वार्डों के नाम घोषित किए थे, लेकिन अब बाकी वार्डों में भी उम्मीदवारों के नाम सामने आने के साथ तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। कांग्रेस की इस पूरी सूची में अलग-अलग वार्डों से उतारे गए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इससे अब जयपुर में कांग्रेस के चुनावी मैदान में उतरने वाले सभी उम्मीदवार तय हो गए हैं।

145 वार्डों के लिए बीजेपी कर चुकी है प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी ने जयपुर में अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नगर निगम जयपुर के 145 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। वहीं, 5 वार्डों के नाम अभी विचाराधीन रखे गए हैं। जारी सूची में अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी जगह दी गई है।

पार्टी ने सीएम के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा को वार्ड नंबर 87 से प्रत्याशी बनाया है। वहीं पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट दिया गया है। दूसरी ओर, बीजेपी ने युवा चेहरों पर भी भरोसा जताते हुए 23 साल की Gen-Z उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। उनकी जगह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से प्रत्याशी बनाया गया है। टिकटों की इस सूची में पुराने और नए चेहरों का संतुलन नजर आ रहा है। पार्टी के इस फैसले को जयपुर निकाय चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है।