6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेकाबू हो रही पेट्रोल-डीज़ल कीमतें, मोटरसाइकिल की शवयात्रा निकालकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

बेकाबू हो रही पेट्रोल-डीज़ल कीमतें, मोटरसाइकिल की शवयात्रा निकालकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

May 28, 2018

petrol price

जयपुर

मोदी सरकार इन दिनों चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाने को लेकर जनता के बीच जा रही है, वहीं पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी का आलम जारी है। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ है, और वहीं सोशल मीडिया पर भी लगातार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की चर्चा हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ जयपुर में
पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।

READ: पेट्रोल-डीज़ल कीमतों में 'नॉन-स्टॉप' बढ़ोतरी से राजस्थान भी प्रभावित, CM राजे ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश साचिव पंडित सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में आज सुबह भांकरोटा, वार्ड नंबर 33 स्थित तेजाजी के चौक कांग्रेस के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल की शवयात्रा निकाल कर विरोध प्रकट किया। कार्यकर्ता जेपी सर्किल से शवयात्रा के साथ रवाना होकर नारेबाजी करते हुए तेजाजी चौक पहुंचें। अनूठी शवयात्रा लोगों के लिए कोतूहल का विषय बनी रही।

READ: दिल्ली के युवक की हुई जयपुर में दर्दनाक मौत, तेज़ रफ़्तार ने उड़ा दिए कार के परखच्चे

पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी रवैया के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता आम लोगों के साथ मिल कर गांधीवादि तरीके से अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। विरोध तब तक जारी रहेगी तक तक दाम कम नहीं किए जाएंगे। मिश्रा का कहना है कि पेट्रोल—डीजल के भाव बढ़ने से वाहन बेकार हो रहे हैं। इसलिए अनोखे तरीके विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

इधर पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ रही कीमतों से हर राज्य की तरह राजस्थान भी प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब पेट्रोल की कीमतें 80 रूपए के आंकड़े को पार गईं हैं। डीज़ल की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर को छू गईं हैं। राजधानी जयपुर में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 81 रूपए 05 पैसे है जबकि डीज़ल 73 रूपए 64 पैसे पर बिक रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग